Indian Railways: गुरुग्राम में भारी वर्षा के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द; देखें लिस्ट

उत्तर रेलवे के दिल्ली स्थित यमुना ब्रिज पर भारी वर्षा के कारण जलभराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार वर्षा के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे में चलने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को भी रद्द रहीं। गुरुग्राम से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Jul 2023 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jul 2023 08:02 PM (IST)
Indian Railways: गुरुग्राम में भारी वर्षा के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द; देखें लिस्ट
Indian Railways: भारी वर्षा के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। उत्तर रेलवे के दिल्ली स्थित यमुना ब्रिज पर भारी वर्षा के कारण जलभराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार वर्षा के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे में चलने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को भी रद्द रहीं।

गुरुग्राम से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। यात्रियों को अन्य वाहनों से आवागमन करना पड़ा। वहीं कुछ ट्रेनों को आशिंक रूप से रद्द किया गया है। ट्रेन संख्या 19031 अहमदाबाद से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन अहमदाबाद से जयपुर तक ही संचालित हुई।

यह ट्रेन जयपुर से योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रही। ट्रेन संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन ऋषिकेश के स्थान पर जयपुर से संचालित हुई। यह ट्रेन ऋषिकेश से जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रही।

उदयपुर से ऋषिकेश तक चलने वाली ट्रेन 19609 उदयपुर से अजमेर तक ही संचालित हुई। यह ट्रेन अजमेर से ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रही। वहीं 19610 ऋषिकेश से उदयपुर जाने वाली ट्रेन ऋषिकेश के स्थान पर अजमेर से शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन ऋषिकेश से अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रहीं रद्द

-ट्र्रेन संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर

-ट्र्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम

-ट्र्रेन संख्या 14724 भिवानी-कानपुर

-ट्र्रेन संख्या 14723 कानपुर-भिवानी

-ट्र्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली

-ट्र्रेन संख्या 14321 बरेली-भुज

chat bot
आपका साथी