यूपी के वरिष्ठ IAS अधिकारी नवनीत सहगल को अस्पताल से छुट्टी

सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ आइएएस अधिकारी नवनीत सहगल को शुक्रवार को करीब एक बजे मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 02:18 PM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 02:43 PM (IST)
यूपी के वरिष्ठ IAS अधिकारी नवनीत सहगल को अस्पताल से छुट्टी

गुरुग्राम (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में घायल वरिष्ठ आइएएस अधिकारी नवनीत सहगल को शुक्रवार को करीब एक बजे मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नवनीत यूपी के सूचना निदेशक भी हैं। वह मेदांता अस्पताल में तकरीबन 21 दिन तक भर्ती रहे। उन्हें 19 नवंबर को यहां के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर उनकी पैर की हड्डी का ऑपरेशन किया गया था।

उन्नाव (यूपी) के बांगरमऊ में सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) के सीईओ व प्रमुख सचिव (सूचना) नवनीत सहगल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदांता दाखिल कराया गया था।

इसके लिए उन्हें लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक लाया गया था। उसके बाद एंबुलेंस से मेदांता मेडिसिटी में लाया गया था।

नवनीत सहगल नव निर्मित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उन्नाव के बांगरमऊ गए थे। वापस लौटते वक्त उनकी कार से सामने से आ रही कार टकरा गई थी। हादसे में मुख्य सचिव सहित पांच लोग घायल हुए थे।

chat bot
आपका साथी