मायावती के भतीजे आकाश आनंद चढ़ेंगे घोड़ी, रविवार को बंधेंगे शादी के बंधन में; बहू BSP के इस नेता की है बेटी

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद रविवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी समारोह के साइबर सिटी के प्रसिद्ध ए-डाट कान्वेंशन में होगा। यह सिरहौल बार्डर के नजदीक एंबियंस माल के पीछे है।

By Aditya RajEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2023 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2023 05:27 PM (IST)
मायावती के भतीजे आकाश आनंद चढ़ेंगे घोड़ी, रविवार को बंधेंगे शादी के बंधन में; बहू BSP के इस नेता की है बेटी
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद रविवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद रविवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी समारोह के साइबर सिटी के प्रसिद्ध ए-डाट कान्वेंशन में होगा। यह सिरहौल बार्डर के नजदीक एंबियंस माल के पीछे है।

इस दिग्गज नेता की बेटी अब बनेगी मायावती की बहू

आकाश आनंद की शादी बसपा के राष्ट्रीय समन्यक और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डा. अशोक सिद्धार्थ की MBBS बेटी प्रज्ञा के साथ होगी। डा. अशोक सिद्धार्थ उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। बसपा के प्रमुख लोगों में से वह एक बताए जाते हैं। शादी समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। वर और वधु पक्ष के साथ ही सभी आमंत्रित लोग रविवार को ही गुरुग्राम पहुंचेंगे। अधिकतर उत्तर प्रदेश से दिल्ली पहुंच चुके हैं। शादी में शामिल होने वाले अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश से ही संंबंध रखने वाले हैं। नोएडा में 28 मार्च को आयोजित रिसेप्शन में सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि आकाश आनंद के पास पार्टी में राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी है। बताया जाता है कि पार्टी के बड़े फैसलों में आकाश की विशेष भूमिका रहती है। आने वाले समय में मयावती का उत्तराधिकारी बताए जाने की वजह से ही उनकी शादी को लेकर राजनीतिक दलों से लेकर आम लोगों में विशेष दिलचस्पी है। 

chat bot
आपका साथी