गुरुग्राम: तेंदुए के डर से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

कई बार वन्य जीव रास्ता भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। लोगों को चाहिए कि विभाग को सूचना दें। साथ ही वन्य जीव को परेशान न करें।

By Amit MishraEdited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 08:35 PM (IST)
गुरुग्राम: तेंदुए के डर से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। अरावली पहाड़ी क्षेत्र के जिन इलाको में वन्य जीवों के अधिक संख्या में होने की संभावना है, उन इलाको में वन विभाग की वन्य जीव शाखा ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। विभाग ने लोगों को जागरूक करना भी शुरू कर दिया गया है।

इन्ही इलाकों में एक है सोहना का मंडावर गांव। इस गांव में कुछ दिन पहले एक तेंदुआ आ गया था, जिसे लोगों ने मार डाला था। इसके बाद से कई बार तेंदुआ देखे की जाने की अफवाह है जिसे देखते हुए वन विभाग ने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

बर्ड फ्लू की दहशत के बीच चिड़ियाघर में विदेशी परिंदों ने डाला डेरा

वन संरक्षक (वन्य जीव) रामबीर सिंह के मुताबिक अरावली पहाड़ी क्षेत्र में वन्य जीवों के लिए अनुकूल है। यहां काफी गांव क्षेत्र है। कई बार वन्य जीव रास्ता भटक कर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। लोगों को चाहिए कि विभाग को सूचना दें। साथ ही वन्य जीव को परेशान न करें। परेशान न करने पर वन्य जीव हमला नहीं करेगा। कुछ दिन पहले मंडावर गांव में तेंदुए ने लोगोंं पर हमला किया था। भविष्य में ऐसा न हो इसी वजह से वन विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने पर ध्यान दे रही है।

दिल्लीः चिड़ियाघर में फिर दो पक्षियों की मौत, गहराया बर्ड फ्लू का खौफ

मंडावर में नहीं मिले तेंदुए के आने के निशान

मंडावर में कई दिनों से तेंदुए के देखे जाने की जानकारी सामने आ रही है। वन्य जीव शाखा की टीम ने पूरी जांच कर ली, कहीं भी जानवर के आने के निशान नहीं मिले हैं। वैसे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि मंडावर इलाके में तेंदुए नहीं हैं। इस गांव के आसपास का इलाका काफी घना है जिसकी वजह से यहां वन्य जीव के होने की संभावना बढ़ जाती है।

chat bot
आपका साथी