Ram Rahim News: हनीप्रीत को लगा तगड़ा झटका, जानें- कैसे और क्यों लग गई राम रहीम से मुलाकात पर रोक

Honeypreet Ram Rahim News राम रहीम को अब मेदांता अस्पताल की 15वीं मंजिल के कमरा नंबर 4421 में शिफ्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि राम रहीम के नॉर्मल होने तक अटेंडेंट की सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:13 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:13 AM (IST)
Ram Rahim News: हनीप्रीत को लगा तगड़ा झटका, जानें- कैसे और क्यों लग गई राम रहीम से मुलाकात पर रोक
Ram Rahim News: हनीप्रीत को लगा तगड़ा झटका, जानें- कैसे और क्यों लग गई राम रहीम से मुलाकात पर रोक

अनिल भारद्वाज [अनिल भारद्वाज]। अपनी ही 2 साध्वियों से यौन शोषण और एक पत्रकार के मर्डर मामले में सजा काट रहे राम रहीम के साथ मुंहबोली बहन हनीप्रीत को भी तगड़ा झटका लगा है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, इलाज के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट फिर से नेगेटिव आने के बाद अब कमरा बदल दिया गया है। राम रहीम को अब मेदांता अस्पताल की 15वीं मंजिल के कमरा नंबर 4421 में शिफ्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि राम रहीम के नॉर्मल होने तक अटेंडेंट की सुविधाएं नहीं मिलेंगी। ऐसे में अटेंडेंट कार्ड बनवा चुकीं मुंहबोली बहन हनीप्रीत अब राम रहीम के कमरे में नहीं जा सकेंगीं। 

इससे पहले राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना वार्ड में भर्ती किया था और राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को भी 15 जून तक का अस्पताल में रहने का कार्ड बना दिया था, लेकिन अब हनीप्रीत भी साथ नहीं रह सकेगी। 

जेल प्रशासन की आपत्ति पर अटेंडेंट पास रद

कहा जा रहा है कि मेदांता अस्पताल में भर्ती डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह का इलाज गैस्ट्रोएंटरोलाजी के विशेषज्ञ डॉक्टर एएस पुरी की देखरेख में जांच व इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी कुछ जांच की गई है। रिपोर्ट बुधवार को आएगी। उसके पेट में दर्द के कारण यहां भर्ती कराया गया था। दुष्कर्म व हत्या के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत ¨सह को रविवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोरोना संक्रमित बताया जा रहा था लेकिन सोमवार को उसकी रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई थी। यह बात भी सामने आई कि सुनारिया जेल प्रशासन की आपत्ति पर गुरुमीत की देखरेख करने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा अटेंडेंट पास रद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी