सार्वजनिक स्थानों पर नमाज का विरोध, अग्नि समाधि की चेतावनी

जासं, गुरुग्राम : सार्वजनिक स्थानों पर नमाज के विरोध में भारत बचाओ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन जारी है। आमरण अनशन पर बैठे विक्रम यादव, विजय यादव व लालचंद आर्य के समर्थन में अखिल भारतीय संत परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक यति नर¨सहानंद सरस्वती भी आए। उन्होंने सोमवार की रात प्रशासन एवं पुलिस के रवैये की आलोचना की कहा कि जिस प्रकार इनके द्वारा अनशनकारियों को धमका कर लघु सचिवालय से खदेड़ा गया वह अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा है। पुलिस के इस रवैये से जमीनों पर नाजायज कब्जा करने वालों के हौंसले बहुत बुलंद होंगे। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक अनशन जारी रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 07:58 PM (IST)
सार्वजनिक स्थानों पर 
नमाज का विरोध, अग्नि समाधि की चेतावनी
सार्वजनिक स्थानों पर नमाज का विरोध, अग्नि समाधि की चेतावनी

जासं, गुरुग्राम: सार्वजनिक स्थानों पर नमाज के विरोध में भारत बचाओ संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आमरण अनशन जारी है। आमरण अनशन पर बैठे विक्रम यादव, विजय यादव व लालचंद आर्य के समर्थन में अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक यति नर¨सहानंद सरस्वती भी आए। उन्होंने सोमवार की रात प्रशासन एवं पुलिस के रवैये की आलोचना की और कहा कि जिस प्रकार इनके द्वारा अनशनकारियों को धमका कर लघु सचिवालय से खदेड़ा गया वह अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा है। पुलिस के इस रवैये से जमीनों पर नाजायज कब्जा करने वालों के हौंसले बहुत बुलंद होंगे। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक अनशन जारी रहेगा। तीन दिन के अंदर सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने पर रोक नहीं लगी तो तीन लोग अग्नि समाधि ले लेंगे।

chat bot
आपका साथी