पर्वतारोही डॉ. नरेंद्र सिंह को तेनजिग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद पर्वतारोही डॉ नरेंद्र सिंह को तेनजिग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। गुरुग्राम के मानेसर में रहने वाले डॉ. नरेंद्र सिंह का चयन तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड के लिए किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 07:29 PM (IST)
पर्वतारोही डॉ. नरेंद्र सिंह को तेनजिग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड
पर्वतारोही डॉ. नरेंद्र सिंह को तेनजिग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड

जागरण संवाददाता, मानेसर(गुरुग्राम): राष्ट्रीय खेल दिवस ( 29 अगस्त) पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद पर्वतारोही डॉ. नरेंद्र सिंह को तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित करेंगे। मानेसर के डॉ. नरेंद्र सिंह की पर्वतारोहण में उपलब्धियों को देखते हुए चयन समिति ने इनके नाम का चयन किया था। केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने डॉ.नरेंद्र सिंह के नाम पर सहमति दे दी। यह पुरस्कार पर्वतारोहण के साहसिक खेल में केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है।

डॉ. नरेंद्र सिंह ने 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 मे एडवांस, 2015 में एमोआइ के साथ सभी कोर्स पास किए। 20 मई 2016 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतेह किया। इसके साथ ही पांच महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया है। इनमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो को दो बार, एलब्रुस को ट्रेवल्स में, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया व दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह किया है। उन्होंने पर्वतारोहण के क्षेत्र में 18 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। इसके साथ विश्व की सभी व‌र्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं ने इनको व‌र्ल्ड किग का सम्मान दिया है। पिछले वर्ष नरेंद्र सिंह को लॉस एंजिल्स डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, लॉस एंजिल्स (यूएस) की तरफ से डॉक्टर ऑफ मोटिवेशन की उपाधि से नवाजा गया।

chat bot
आपका साथी