नगर निगम में बड़ा फेरबदल, इंजीनियरों के बदले डिविजन

नगर निगम में स्थानीय स्तर पर कई फेरबदल किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने अतिक्रमण व अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:20 AM (IST)
नगर निगम में बड़ा फेरबदल,  इंजीनियरों के बदले डिविजन
नगर निगम में बड़ा फेरबदल, इंजीनियरों के बदले डिविजन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम में स्थानीय स्तर पर कई फेरबदल किए गए हैं। नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने अतिक्रमण व अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है। निगमायुक्त द्वारा सीएंडडी वेस्ट, सॉलिड वेस्ट और प्लास्टिक उपयोग पर चालान के लिए अलग से टीमें गठित की हैं। विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यों की निगरानी के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार देर शाम निगमायुक्त द्वारा इस बारे में आदेश जारी किए गए। आदेशों के अनुसार चीफ इंजीनियर रमन शर्मा को जोन-1 और जोन-3 की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चीफ इंजीनियर एनडी वशिष्ठ जोन-2 और जोन-4 व मुख्यालय का कामकाज संभालेंगे। निगमायुक्त द्वारा डिविजन-1 की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता सौरभ नैन को सौंपी गई है। डिविजन-2 में वार्ड नंबर-7 को छोड़कर सिविल कार्यों की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग को सौंपी गई है। डिविजन-3 के सिविल कार्य कार्यकारी अभियंता धर्मबीर मलिक संभालेंगे। उन्हें वार्ड-7 और वार्ड नंबर-30 की भी जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी अभियंता विवेक गिल को डिविजन-4,5 और मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

वार्ड नंबर-30 को उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर रखा गया है। कार्यकारी अभियंता तुषार यादव को डिविजन-6 में लगाया गया है। डिविजन-7 में सिविल कार्य कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत संभालेंगे। डिविजन-8 की जिम्मेदारी कार्यवाहक कार्यकारी अभियंता पवन कुमार को दी गई है। मेजरमेंट बुक की जिम्मेदारी केवल रेगुलर कनिष्ठ अभियंता को ही दी गई है। कनिष्ठ अभियंता की अनुपस्थिति में सहायक अभियंता मेजरमेंट बुक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पेयजल आपूर्ति, सीवर मैनेजमेंट : जोन-1 एवं जोन-2 की पेयजल आपूर्ति व सीवर व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता अमित सांडिल्य को सौंपी गई है। उनके साथ सहायक अभियंता विक्की कुमार को शामिल किया गया है। जोन-3 क्षेत्र में यह जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता विवेक गिल एवं कार्यकारी अभियंता पवन कुमार संभालेंगे। बागवानी और इलेक्ट्रिकल विग : बागवानी शाखा में कार्यकारी अभियंता प्रेमपाल को जोन-1 और जोन-4 की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ सहायक अभियंता संजय बंसल को लगाया गया है। जोन-2 और जोन-3 में कार्यकारी अभियंता देवेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता कृष्ण कुमार व कनिष्ठ अभियंता मिलन यादव बागवानी का कार्य संभालेंगे। इलेक्ट्रिकल विग में कार्यकारी अभियंता रमन यादव, सहायक अभियंता राजेन्द्र यादव और कनिष्ठ अभियंता पंकज सलूजा व आशीष हुड्डा को शामिल किया गया है। इनफोर्समेंट व विज्ञापन शाखा : अतिक्रमण, अवैध निर्माणों, अवैध कब्जों व अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जोन-1 क्षेत्र में सहायक अभियंता सुनील कुमार, जोन-2 क्षेत्र में सहायक अभियंता अमित लठवाल, जोन-3 क्षेत्र में सहायक अभियंता कुलदीप कुमार और जोन-4 क्षेत्र में सहायक अभियंता राजीव यादव को जिम्मेदारी दी गई है। सीएंडडी वेस्ट, सॉलिड वेस्ट एवं प्लास्टिक चालान के लिए अलग से जेई की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारी नियुक्त

अतिरिक्त निगमायुक्त-1 सुरेन्द्र सिंह : वाटर एवं सीवर बिल, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे संबंधी कार्यों की निगरानी करेंगे।

अतिरिक्त निगमायुक्त-2 अमरदीप जैन : सीएम विडो, सोशल मीडिया, कॉल सेंटर, पीएम पोर्टल से आने वाली शिकायतों की निगरानी के साथ स्ट्रीट लाइट मैनेजमेंट व बायोडायवर्सिटी पार्क संबंधी मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।

चीफ इंजीनियर एनडी वशिष्ठ : सड़क निर्माण में प्लास्टिक का उपयोग संबंधी मामलों की निगरानी।

संयुक्त निगमायुक्त (मुख्यालय) इन्द्रजीत कुल्हड़िया : सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन प्लांट की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी