गुरु द्रोण की नगरी में राहुल गांधी के बाद गरजेंगे योगी व राजनाथ

गुड़गांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव व भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह के बीच सीधी टक्कर है। बड़े-बड़े राजनीतिक धुरंधर इस बात का अभी तक अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं कि इन दानों में पलड़ा किसका भारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 May 2019 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 03 May 2019 08:05 PM (IST)
गुरु द्रोण की नगरी में राहुल गांधी के बाद गरजेंगे योगी व राजनाथ
गुरु द्रोण की नगरी में राहुल गांधी के बाद गरजेंगे योगी व राजनाथ

यशलोक सिंह, गुरुग्राम

गुड़गांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव व भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि अन्य उम्मीदवार भी पूरा जोर लगा रहे हैं। यहां के सियासी माहौल को और दिलचस्प बनाने के लिए शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंच रहे हैं। वह यहां के सेक्टर-5 स्थित ग्राउंड में कैप्टन अजय के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेसी मान रहे हैं कि इस रैली से कैप्टन की स्थिति मजबूत होगी।

दूसरी ओर भाजपा भी चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में गुरु द्रोण की नगरी में अपने स्टार प्रचारकों को उतार रही है। सात मई को भाजपा के फायर ब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां दहाड़ेंगे। अगले दिन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल सभी का एक होगा।

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिला आते हैं। इनमें कुल नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच सीधी जंग रही है। कैप्टन अजय सिंह यादव को इस रैली से काफी उम्मीदें हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। यहां प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच रहे हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि राहुल गांधी के आने से गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र का समीकरण अधिक बदलने वाला नहीं है। बताया जा रहा है कि सात मई को योगी आदित्यनाथ व आठ मई को राजनाथ सिंह राव इंद्रजीत सिंह के लिए जनसभा करेंगे। भाजपाई उनकी रैली के बाद हवा बदलने का दावा कर रहे हैं। दोनों पक्षों की जनसभा के बाद शहर की सियासी हवा बदल सकती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी