लाइफस्टाइल: हल्के रंग व शिमर बन रहे हैं इस वेडिग सीजन का ट्रेंड

एक समय था जब शादी का जोड़ा लाल रंग में ही अनिवार्य होता था। अब वक्त के साथ शादियों के ट्रेंड में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 06:30 PM (IST)
लाइफस्टाइल: हल्के रंग व शिमर बन रहे हैं इस वेडिग सीजन का ट्रेंड
लाइफस्टाइल: हल्के रंग व शिमर बन रहे हैं इस वेडिग सीजन का ट्रेंड

प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम

एक समय था, जब शादी का जोड़ा लाल रंग में ही अनिवार्य होता था। अब वक्त के साथ शादियों के ट्रेंड में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। रंग की परिधियों को तोड़ते हुए लहंगे हल्के रंगों में पसंद किए जा रहे हैं। इस बार के शादी के सीजन में शादी का जोड़ा अलग रंगों में दिख रहा है। इसका कारण है कि युवतियां फैशन के प्रभाव में पेस्टल रंगों को तरजीह दे रही हैं। डिजाइनर कर रहे हैं प्रयोग: दिल्ली के शाहपुर जट स्थित डिजाइनर शोरूम की संचालक रुचिका के मुताबिक लोग अब प्रयोगों से बिल्कुल नहीं घबरा रहे हैं। आने वाले वेडिग सीजन के लिए लहंगों को हल्के रंगों में बनवा रहे हैं। फैशन डिजाइनर शिल्पी त्यागी का कहना है कि इस बार युवतियां ब्राइडल लहंगों में प्रयोग से जरा भी नहीं हिचक रही हैं, रंगों की बंदिशों से आजाद वे हल्के रंगों को तरजीह दे रही हैं। ऐसे में डिजाइनर स्टोर्स पर इन्हीं रंगों की धूम देखने को मिल रही है। हल्के हरे से लेकर आइवरी तक है पसंद: फैशन डिजाइनर नितिन त्यागी का कहना है कि लोग मिट, हल्का गुलाबी, हल्का नीला, हल्का पीला, रोजगोल्ड और यहां तक कि आइवरी (दूधिया सफेद) रंग के भी ब्राइडल ड्रेस के तौर पर बनवा रहे हैं। हां, आइवरी रंग को लेकर लोग थोड़ा बहुत संकोच कर रहे हैं, ऐसे में उसमें किसी अन्य रंग की बूटी या कशीदे से वह भेद भी मिट रहा है। स्टेटमेंट ब्लाउज पर जोर: इस समय लोग लहंगे से ज्यादा ध्यान ब्लाउज के स्टाइलिग पर दे रहे हैं। इसमें स्टेटमेंट ब्लाउज को खासा पसंद किया जा रहा है। स्टेटमेंट ब्लाउज में स्लीव्स (बाहों), गले के कट और डिजाइन, बाहों की लंबाई, उसमें रफल, पफ, कटआउट आदि पर ध्यान दिया जाता है। इसमें बैक स्टाइलिग में भी प्रयोग हो रहे हैं। मेहंदी और संगीत पर गहरे रंग: जहां एक तरफ शादियों में हल्के रंग छा रहे हैं, वहीं संगीत और हल्दी मेहदी जैसे आयोजनों में लोग गहरे रंगों को उपयोग में ला रहे हैं। पीला और हरा रंग इन अवसरों के लिए सबसे अधिक पसंद किया जा है। इन खास अवसरों के लिए लोग फ्लोरल ज्वेलरी को अपने परिधानों से मैच कर रहे हैं। वेडिग फैशन में इस बार बहुत अधिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लोगों की पसंद के अनुसार पेस्टल रंगों में शादी और रिसेप्शन के लहंगे बनाए जा रहे हैं। संगीत, हल्दी व मेहंदी जैसे आयोजनों के लिए लोग गहरे रंग जरूर पसंद कर रहे हैं लेकिन शादी में गहरे रंगों की परिधियों से निकल लोग पेस्टल रंगों को चुन रहे हैं।

- नितिन त्यागी, फैशन डिजाइनर, शिल्पी एंड नितिन, शाहपुर जट, दिल्ली तीन से चार ब्राइडल वियर बनवाते हैं। उसमें शादी के लिए हल्के पेस्टल और अन्य आयोजनों के लिए गहरे चटख रंगों को पसंद कर रहे हैं। वेडिग लहंगे के ट्रेंड में अब हल्के और शिमरी फैब्रिक का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में लहंगे के रंग नहीं बल्कि अब उसकी चमक पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

- हुमा खान, फैशन डिजाइनर, दिल्ली

chat bot
आपका साथी