लाइफस्टाइल : बदला मेकअप का अंदाज, लोगों को पसंद आ रहा है मेकअप का थ्री डी इफेक्ट

एक बार फिर से मेकअप ट्रेंड में बदलाव आने लगा है। 2019 के मेकअप ट्रेंड में इस बार थ्री डी का जादू छा रहा है। लोग पार्टी मेकअप से लेकर रुटीन तक में थ्री डी मेकअप को तरजीह दे रहे हैं। इस बार सबसे अधिक चलन में ओम्ब्रे मेकअप मेकअप का है। चेहरे के मेकअप को प्रभावी दिखाने के लिए कई तरह के शेड्स लगाने का चलन आ गया है। लोग हेयर कलर से लेकर लिपशेड व आइ शै़डो तक में इस तरह के मेकअप की मांग कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 05:39 PM (IST)
लाइफस्टाइल : बदला मेकअप का अंदाज, लोगों को पसंद आ रहा है मेकअप का थ्री डी इफेक्ट
लाइफस्टाइल : बदला मेकअप का अंदाज, लोगों को पसंद आ रहा है मेकअप का थ्री डी इफेक्ट

प्रियंका दुबे मेहता, गुरुग्राम

एक बार फिर से मेकअप ट्रेंड में बदलाव आने लगा है। 2019 के मेकअप ट्रेंड में थ्री डी का जादू छा रहा है। लोग पार्टी मेकअप से लेकर रुटीन तक में थ्री डी मेकअप को तरजीह दे रहे हैं। इस बार सबसे अधिक चलन ओम्ब्रे मेकअप का है। चेहरे के मेकअप को प्रभावी दिखाने के लिए कई तरह के शेड्स लगाने का चलन आ गया है। लोग हेयर कलर से लेकर लिपशेड व आइ शैडो तक में इस तरह के मेकअप की मांग कर रहे हैं। क्या है थ्री डी मेकअप

चेहरे के हर हिस्से को अलग से प्रभावी दिखाने के लिए हल्के से गहरे रंगों के शेड लगाए जाते हैं। इससे चेहरे के हर हिस्से का अलग खूबसूरत लुक उभरकर आता है। सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट साक्षी सूद का कहना है कि इस तरह के मेकअप को चेहरे के आकार के हिसाब से किया जाता है। इसमें आंख, होंठ और बालों का खास ख्याल रखा जाता है। ओम्ब्रे शे¨डग द्वारा चेहरे को खूबसूरत बनाया जाता है। इसमें हल्के से लेकर गहरे तक के कई शेड्स का प्रयोग किया जाता है। इसमें रंगों के संयोजन का काफी ध्यान रखा जाता है। सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है ट्रेंड

थ्री डी व ओम्ब्रे मेकअप सोशल मीडिया पर खासा हिट हो रहा है। साल की शुरुआत से ही आए इस मेकअप के अब तक इंस्टाग्राम पर विश्वभर के हजारों की संख्या में फॉलोअर्स बन गए हैं। इसमें लिपस्टिक, नेल्स और बालों के ओम्ब्रे व थ्री डी डिजाइंस के पोस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। मेकओवर एक्सपर्ट अर्पिता दास का कहना है कि सबसे ज्यादा लोकप्रियता लिपस्टिक और नेल आर्ट को मिल रही है। उनका कहना है कि आज के दौर में मेकअप में थ्री डी इफेक्ट लाने के लिए ओंब्रे शे¨डग का प्रयोग किया जा रहा है। युवतियां इस मेकओवर के नए कॉन्सेप्ट की मांग कर रही हैं। ओम्ब्रे का मतलब होता है एक ही रंग के विभिन्न शेड्स का एक के बाद एक प्रयोग। इसमें गहरे से लेकर हल्के तक के कई शेड लगाए जाते हैं। हेयर कलर में इसकी लोकप्रियता के बाद नेल आर्ट और चेहरे के मेकओवर में भी इस प्रयोग को काफी सराहना मिल रही है।

- साक्षी सूद, सेलेब्रिटी मेकओवर आर्टिस्ट थ्री डी इफेक्ट व ओम्ब्रे मेकअप नए साल का नया मेकओवर ट्रेंड बन गया है। रुटीन मेकअप से लेकर पार्टी मेकओवर तक में इसे युवतियां अपना रही हैं। लिपस्टिक शे¨डग में ओंब्रे इफेक्ट काफी पसंद किया जा रहा है। यह मेकओवर कहीं न कहीं नाइनटीज में लिपलाइनर व लिपस्टिक के शेड से काफी प्रभावित है। फर्क इतना है कि इसमें कई लेयर्स में शे¨डग की जाती है।

- अर्पिता दास, मेकओवर एक्सपर्ट, ब्यूनेस बाय अर्पिता

chat bot
आपका साथी