रात में घर लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

गांव सिधरावली निवासी एक युवक को बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। युवक को तीन गोली लगी हैं। उसे मानेसर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालत गंभीर होने से पुलिस बयान नहीं ले सकी। बयान के बाद ही किसने और क्यों मारी गोली यह स्पष्ट होगा। थाना बिलासपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:30 PM (IST)
रात में घर लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर
रात में घर लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

संवाद सहयोगी, पटौदी : गांव सिधरावली निवासी एक युवक को बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। युवक को तीन गोलियां लगी हैं। उसे मानेसर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालत गंभीर होने से पुलिस बयान नहीं ले सकी। बयान के बाद ही किसने और क्यों गोली मारी, यह स्पष्ट होगा। थाना बिलासपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

साहिल (22) बिलासपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। वे शाम को डयूटी से लौटने के बाद किसी व्यक्ति की कार से घर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहकर चले गए थे। रात करीब 10.30 बजे उनके पिता कृष्ण कुमार ने मोबाइल पर बात की तो साहिल ने कहा कि एक घंटे के अंदर घर आ जाएंगे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के तीन बजे यादव होटल के निकट साहिल पर गोली चलाई गई। एक गोली उनके पेट में लगी, दूसरी जबड़े के पास और तीसरी सिर के पिछले हिस्से में लगी। किसी ने घटना की सूचना पुलिस दी। इसके बाद पांच मिनट में ही पीसीआर पहुंच गई और साहिल को मानेसर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।

घायल के पिता कृष्ण कुमार ने बताया सर्जरी के बाद पेट एवं जबड़े पर लगी गोली निकाल दी गई हैं। साहिल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है तथा उसे होश नहीं आया है। पुलिस कई पहलू से जांच कर रही है। क्या साहिल अकेला था या फिर जिस व्यक्ति के साथ गया, वह भी था। इसके अलावा उससे किसी की रंजिश तो नहीं थी जिसकी जानकारी पिता को नहीं हो। कंपनी में कार्यरत सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी