केशव विद्या मंदिर की छात्रा जाह्नवी जाएंगी इसरो

केशव विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोड़ की छात्रा जान्हवी इसरो जाएंगी। युवा विज्ञानी के रूप में प्रदेश में चुने गए तीन छात्रों में से जान्हवी दक्षिणी हरियाणा की एकमात्र छात्रा हैं। उनका चयन होने से पूरे दक्षिणी हरियाणा में खुशी की लहर दौड़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 06:59 AM (IST)
केशव विद्या मंदिर की छात्रा जाह्नवी जाएंगी इसरो
केशव विद्या मंदिर की छात्रा जाह्नवी जाएंगी इसरो

संवाद सहयोगी, पटौदी: केशव विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोड़ की छात्रा जाह्नवी इसरो जाएंगी। युवा विज्ञानी के रूप में प्रदेश में चुने गए तीन छात्रों में से जाह्नवी दक्षिणी हरियाणा की एकमात्र छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर अनेक गण्यमान्य लोगों ने बधाई दी है। विद्यालय के चेयरमैन भूपसिंह व प्राचार्या डॉ. निर्मल पोपली ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

केंद्र सरकार के जय विज्ञान जय अनुसंधान दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सत्र 2018-19 में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए युवा विज्ञानी कार्यक्रम की शुरुआत की थी। सभी राज्यों से ऑनलाइन पंजीकरण मंगाए गए थे। इसरो ने प्रत्येक राज्य से केवल तीन प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया है। इन तीन छात्रों में से केशव विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोड़ गुरुग्राम की छात्रा जाह्नवी भी हैं। समस्त दक्षिण हरियाणा के स्कूलों में जाह्नवी ने अपने नाम ये उपलब्धि करके अपने स्कूल व गांव का मान बढ़ाया है। यह दक्षिण हरियाणा की पहली एकमात्र छात्रा हैं जिनका चयन युवा विज्ञानी (युविका) के रूप में हुआ है।

विद्यालय के चेयरमैन भूपसिंह व प्राचार्या डॉ. निर्मल पोपली ने जाह्नवी के माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसरो द्वारा चयनित सभी छात्रों को केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान दो सप्ताह के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) भेजा जाएगा। वहां रहने खाने-पीने का सारा व्यय इसरो द्वारा वहन किया जाएगा। चयनित सभी विद्यार्थियों को अंतरिक्ष से संबंधित तकनीकी, विज्ञान, अनुप्रयोग आदि के विषय में अनेक आधारभूत जानकारियां दी जाएंगी। देश व विदेश के विख्यात वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने का अवसर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी