भागवत कथा: भक्त प्रहलाद की कथा का किया वर्णन

भागवत कथा भक्त प्रहलाद की कथा का किया वर्णन।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 07:17 PM (IST)
भागवत कथा: भक्त प्रहलाद की कथा का किया वर्णन
भागवत कथा: भक्त प्रहलाद की कथा का किया वर्णन

जासं, गुरुग्राम: रजरस गौ सेवा समिति गुरुग्राम द्वारा वैश्य समाज धर्मशाला सेक्टर 4 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरा दिन पंडित मनमोहन ब्रजवासी ने ध्रुव भगत, जड़ भरत और भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। पिता की गोद से सौतेली माता द्वारा हटा दिए जाने पर बाल ध्रुव ने अपनी भक्ति के बल पर ध्रुव तारे के रूप में अमर स्थान प्राप्त किया। जड़ भरत ऋषभ देव के पुत्र थे उनके नाम पर ही अजनाभखंड को भारतवर्ष कहने लगे। भक्त प्रहलाद भगवान विष्णु के भक्त थे। उनके पिता ने भगवान विष्णु का विरोध करते हुए होलिका के साथ प्रहलाद को दहन करने की कोशिश की पर असत्य पर सत्य की विजय हुई और प्रहलाद बच गए तथा होलिका जल गई।

इस दौरान संस्था के प्रधान बाबू राम गुप्ता, महासचिव अजय मंगला, विजय अग्रवाल, रमेश सिघल, सुंदर दास अग्रवाल, आरबी सिगला, लाल चंद गोयल, राज कुमार मित्तल, हरबंस जोली, आरसी कपिल, राम यश त्रिपाठी, अशोक शर्मा, अशोक गुप्ता, एसके शर्मा, सुनील यादव, हरीश गुप्ता, एसके जैन, राजेश अग्रवाल, उषा भारद्वाज, कंचन गोयल, रेखा मित्तल, संतोष सिगला, मधु गोयल, बबीता समेत काफी लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी