दो दिन में साफ हो जाएगी जजपा आप गठबंधन में सीटों की स्थिति

जननायक जनता पार्टी (जजपा) एवं आम आदमी पार्टी (आप) का गठबंधन प्रदेशवासियों को भाजपा और कांग्रेस का विकल्प प्रदान करने में सक्षम है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सात सीटों पर जननायक जनता पार्टी और तीन पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। कौन सी सीट से किस पार्टी का प्रत्याशी मैदान में होगा इसे लेकर दो दिन के भीतर निर्णय लिए जाने की संभावना है। यह गठबंधन मुद्दों की राजनीतिक करेगी यहां धर्म और जाति का कोई स्थान नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 05:12 PM (IST)
दो दिन में साफ हो जाएगी जजपा 
आप गठबंधन में सीटों की स्थिति
दो दिन में साफ हो जाएगी जजपा आप गठबंधन में सीटों की स्थिति

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जननायक जनता पार्टी (जजपा) एवं आम आदमी पार्टी (आप) का गठबंधन होने के बाद गुरुग्राम में मंगलवार को दोनों दलों के नेता एक साथ मीडिया से मुखातिब हुए। इनकी तरफ से दावा किया गया कि गठबंधन के उम्मीदवार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे। हालांकि दोनों दलों के नेता यह नहीं बता पाए कि हरियाणा में किस सीट पर आप का उम्मीदवार होगा और किस पर जजपा का। यह जरूर कहा कि दो दिन के अंदर हर सीट के लिए उम्मीदवार तय कर लिया जाएगा।

यह बातें जजपा और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने यहां एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आरएस राठी ने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कोई ऐसा काम नहीं किया है, जो उल्लेखनीय हो। राठी ने कहा कि राव इंद्रजीत हरेरा को लेकर जो बड़े दावे कर रहे हैं आज तक उससे किसी को भी न्याय नहीं मिला है। इसकी स्थापना में भी जानबूझकर देरी की गई थी। वहीं मेट्रो विस्तार का काम पांच साल में एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा। अरावली को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया।

आरएस राठी ने कहा कि गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी सिर्फ 50 बसें चलाने के अलावा कोई और उल्लेखनीय काम नहीं कर सकी है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने तीन दशक से अधिक की राजनीति में अपने हलके के अलावा कहीं और ध्यान नहीं दिया। जजपा के जिला अध्यक्ष सूबे सिंह बोहरा ने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

आप के जिला अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि सांसद राव इंद्रजीत सिंह का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व विधायक गंगाराव, अनंतराम तंवर, ऋषिराज राणा, सुरेंद्र ठाकरान व सुनीता कटारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी