दिल्ली की शंखनाद रैली के लिए तैयारियों में जुटे विहिप पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : संतों के आह्वान पर विश्व ¨हदू परिषद के तत्वावधान में दिल्ली के रामलीला मैदान में शंखनाद रैली होगी, जिसमें राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी शुरू करने की मांग सरकार से की जाएगी। रैली में गुरुग्राम से भी काफी संख्या में विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सेक्टर 12 में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने एक बैठक की, जिसमें गुरुग्राम व नूंह जिला से काफी संख्या में लोग पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 07:13 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 07:13 PM (IST)
दिल्ली की शंखनाद रैली के लिए तैयारियों में जुटे विहिप पदाधिकारी
दिल्ली की शंखनाद रैली के लिए तैयारियों में जुटे विहिप पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: संतों के आह्वान पर विश्व ¨हदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में दिल्ली के रामलीला मैदान में शंखनाद रैली होगी, जिसमें राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्दी से जल्दी शुरू करने की मांग सरकार से की जाएगी। रैली में गुरुग्राम से भी काफी संख्या में विहिप व आरएसएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सेक्टर 12 में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने एक बैठक की, जिसमें गुरुग्राम व नूंह जिला से काफी संख्या में लोग पहुंचे।

विश्व ¨हदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ईश्वर ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रैली की सफलता के लिए एक समिति बनाई गयी, जिसमें संयोजक का दायित्व महावीर भारद्वाज तथा गुरुग्राम महानगर संयोजक की जिम्मेदारी अजय ¨सघल को दी गई। सह संयोजक अनिल कश्यप होंगे। गुरुग्राम जिले के ग्रामीण क्षेत्र के संयोजक शिव दत्त बनाए गए हैं। नूंह जिले का संयोजक उमेश कुमार को बनाया गया है।  गुरुग्राम विभाग के मिडिया प्रमुख का दायित्व अरविन्द सैनी को दिया गया है।

आरएसएस विभाग संघचालक प्रताप यादव व् विहिप विभाग अध्यक्ष ईश्वर कुमार ने कहा राममंदिर हमारी आस्था, भावना व श्रद्धा का केंद्र है। केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। बैठक में विश्व ¨हदू परिषद के जिला अध्यक्ष ब्रह्म शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ, कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी, आरएसएस सहविभाग कार्यवाह हरीश शर्मा, सामाजिक समरसता के प्रदेश संयोजक महेंद्र यादव, जिला संघचालक जगदीश ग्रोवर, भूप ¨सह यादव, प्रमुख शिक्षाविद डा.अशोक दिवाकर, जिला कार्यवाह ब्रजेश चौहान, सहकार्यवाह चरत खटाना, महानगर कार्यवाह संजीव, अंतर ¨सह, व रामबीर भाटी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी