जिले में 92 केंद्रों पर 15,688 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका

जिले में दो दिन के विराम के बाद सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान फिर से चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 92 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया। इसमें 15688 लोगों को टीका लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 07:39 PM (IST)
जिले में 92 केंद्रों पर 15,688 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका
जिले में 92 केंद्रों पर 15,688 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिले में दो दिन के विराम के बाद सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान फिर से चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 92 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया। इसमें 15,688 लोगों को टीका लगाया गया। 9,594 लोगों को पहला और 6,094 लोगों को दूसरा टीका लगवाया। उप सिविल सर्जन व टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डा.एमपी सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में 16 जनवरी से लेकर अब तक 13,17,027 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। वहीं हरियाणा सरकार के कोविन पोर्टल के हिसाब से गुरुग्राम में 13,17,027 से अधिक लोगों को टीकाकरण हो चुका है। सोमवार को 57 विदेश जाने वालों को दूसरा टीका लगाया गया।

टीकाकरण में नंबर न आने पर कुछ लोगों ने जताया रोष:

सोमवार को दो दिन के बाद अभियान चला तो लोगों की संख्या अधिक रही।

सेक्टर 31 स्थित पालीक्लीनिक में टीकाकरण कराने वालों की लोगों की लंबी लाइन लगी दिखी। दोपहर एक बजे के करीब लोगों को कहा गया कि अब अन्य लोगों को रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। आज जितने लोगों का टीकाकरण किया जाना है उनकी संख्या पूरी हो गई है। जिस को लेकर लोगों ने रोष जताया। अधिकारियों का कहना है कि हर केंद्र पर लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है और लोगों ने समझना होगा कि हर रोज टीकाकरण किया जा रहा है। 500 लोगों को लगाया मुफ्त कोरोनारोधी टीका:

नारायणा अस्पताल ने 500 लोगो को मुफ्त कोरोनारोधी टीका लगाया। अस्पताल डायरेक्टर कमांडर नवनीत बाली ने बताया कि सोमवार को गांव मुहम्मदपुर में केंद्र बताया गया था और पांच सौ लोगों को टीका लगाया गया। कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज भी मुफ्त लगाई जाएगी। कई बार कुछ केंद्रों पर अधिक संख्या में लोग पहुंच जाते हैं यही कारण है कि वहां पर समस्या सामने आती है। फिर भी हमने आए हुए अधिकतर लोगों का टीकाकरण किया है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी का टीकाकरण किया जाए। लोगों से अपील है कि सहयोग बनाए रखें।

डा. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी