तीरंदाजी स्कूली खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर जीता सोना

जिला फतेहाबाद में खेली गई राज्य स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की लड़कियों ने अंडर 14 आयु वर्ग की रिकर्व इवेंट टीम ने स्वर्ण पदक जीता है और इंडियन राउंड इवेंट में कांस्य पदक जीता। लड़कों की टीम ने रिकर्व इवेंट में रजत पदक जीता। प्रशिक्षक कपिल ने बताया कि प्रतियोगिता फतेहाबाद में 4 से 6 सितंबर के बीच चल रही। स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में वीरांगना, श्रेया, मनस्वी, श्वेता शामिल थी और इंडियन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 03:34 PM (IST)
तीरंदाजी स्कूली खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर जीता सोना
तीरंदाजी स्कूली खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर जीता सोना

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला फतेहाबाद में खेली गई राज्य स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की लड़कियों ने अंडर 14 आयु वर्ग की रिकर्व इवेंट टीम ने स्वर्ण पदक जीता है और इंडियन राउंड इवेंट में कांस्य पदक जीता। लड़कों की टीम ने रिकर्व इवेंट में रजत पदक जीता। प्रशिक्षक कपिल ने बताया कि प्रतियोगिता फतेहाबाद में 4 से 6 सितंबर के बीच चल रही। स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में

वीरांगना, श्रेया, मनस्वी, श्वेता शामिल थी और इंडियन राउंड इवेंट की टीम में खुशी,देविशा, शुभानी व जीया शामिल थी। लड़कों के वर्ग में मनीष, रिषभ, विक्रम व धीरज टीम में शामिल थे। जिला के खिलाड़ी मनीष रिकर्व इवेंट और अभिषेक का इंडियन इवेंट में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम ं चयन हुआ है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर माह में आंध्र प्रदेश में खेली जाएगी।

chat bot
आपका साथी