ध्रुव वेंटिलेटर पर, चमत्कार की आस

अपने ही पिता के गनमैन की गोलियों के शिकार 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 08:19 PM (IST)
ध्रुव वेंटिलेटर पर, चमत्कार की आस
ध्रुव वेंटिलेटर पर, चमत्कार की आस

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : पिता के सुरक्षाकर्मी की गोलियों का शिकार 18 वर्षीय ध्रुव रविवार सुबह से वेंटिलेटर (लाइफ सपोर्ट सिस्टम) पर है। 30 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसकी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। डॉक्टरों की टीम को चमत्कार होने की उम्मीद है।

ध्रुव को घटना के बाद शनिवार देर रात मेदांता में शिफ्ट किया गया था। रविवार सुबह उसकी हालत काफी नाजुक हो जाने पर वेंटिलेटर पर रख दिया गया। तबसे वह वेंटिलेटर पर ही है। डॉक्टर व परिजनों को उम्मीद है कि उसकी हालत में सुधार होगा। मेदांता मेडिसिटी के उपाध्यक्ष केएल सहगल का कहना है कि डॉक्टरों की एक टीम लगी हुई है। हम सब अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी