मंडल अध्यक्ष चुनावों को लेकर पूर्व मंत्री विपुल ने ली बैठक

भाजपा के पटौदी एवं हेलीमंडी मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:14 AM (IST)
मंडल अध्यक्ष चुनावों को लेकर पूर्व मंत्री विपुल ने ली बैठक
मंडल अध्यक्ष चुनावों को लेकर पूर्व मंत्री विपुल ने ली बैठक

संवाद सहयोगी, पटौदी: भाजपा के पटौदी एवं हेलीमंडी मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र हो जाएगी। बुधवार पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने हेलीमंडी एवं पटौदी में दोनों मंडलों के बूथ अध्यक्षों एवं अन्य कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक ली तथा मंडल अध्यक्ष बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की राय ली।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल तथा भाजपा के जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान तथा भाजपा के जिला सह चुनाव प्रभारी प्रदीप अहलावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है तथा उसने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब इसके मंडल अध्यक्ष को सरकार की योजनाएं एवं नीतियां जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरा समय देना होगा। इसलिए केवल वे ही कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन करें जो पार्टी को पूरा समय दे पाएं। साथ ही उनकी आयु 45 वर्ष से कम हो।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस बारे युवाओं को आगे लाने का निर्णय लिया है। पटौदी में पांच लोगों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन पत्र भरे तो हेलीमंडी में छह लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बाद में मानेसर में सात लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर सिंह, मेहर सिंह गांधी, जिला महामंत्री अनिल गंडास, जिला उपचुनाव अधिकारी प्रदीप अहलावत, हरविद कोहली, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल भारती, विहिप के जिलाध्यक्ष व सरपंच एकता मंच के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान शीलू, ओमबीर सिंह चौहान, सरपंच यजुवेंद्र गोगली, जिला पार्षद विजयपाल शंटी, मनोज जनोला, सरजीत चौहान, हंसराज सैनी, सतपाल चौहान सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी