बादशाहपुर में बिना मास्क वालों पर किया जुर्माना

पुलिस ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 06:18 AM (IST)
बादशाहपुर में बिना मास्क वालों पर किया जुर्माना
बादशाहपुर में बिना मास्क वालों पर किया जुर्माना

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: पुलिस ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे। पुलिस ने दो दिन में 55 लोगों के चालान काटे।

काफी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। अधिकतर दुकानदार भी कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को मास्क लगाने के लिए बार-बार अपील भी की। उसके बावजूद भी अधिकतर लोगों पर पुलिस की अपील का असर नहीं हो रहा। बादशाहपुर पुलिस ने मुख्य बाजार, कादरपुर रोड, टीकली रोड और गुरुग्राम सोहना रोड पर अभियान चलाया। बुधवार को पुलिस ने 35 लोगों के मास्क ना पहनने के चालान काटे। इसमें बाजार में कई दुकानदार भी शामिल रहे। टीकली रोड पर दुकानदारों के साथ-साथ मोटर बाइक पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान किए गए।

बृहस्पतिवार को पुलिस का अभियान जारी रहा। 2 दिन में पुलिस ने 55 लोगों के चालान काटे हैं। बादशाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। लोगों को इसके लिए बार-बार आगाह भी किया जा रहा है। उसके बाद भी जो लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। उनके चालान काटे जा रहे है।

chat bot
आपका साथी