350 पुलिस जवान फेस किट से होंगे लैस

संवाद सहयोगी तावड़ू कोरोना के मद्देनजर पुलिस के जवानों की सुरक्षा को लेकर विभागीय उच्च अधिकारी गंभीर हैं। इस संदर्भ में कई कदम उठाए जा रहे हैं। उच्च अधिकारियों अपने जवानों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 07:13 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 07:13 PM (IST)
350 पुलिस जवान फेस किट से होंगे लैस
350 पुलिस जवान फेस किट से होंगे लैस

संवाद सहयोगी, तावड़ू : कोरोना के फैलते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पुलिस के जवानों की सुरक्षा को लेकर विभागीय उच्च अधिकारी गंभीर हैं। इसी लिए जिले में पुलिस के जवानों को 350 फेस किट (पीपीई किट का एक अंग) उपलब्ध कराई गई है। जिले के नाकों (अंतर जिला, राज्य व कंटेनमेंट जोन के गांव), क्वारंटाइन व आइसोलेशन सेंटरों पर तैनात पुलिस कर्मियों को किट मुहैया कराने का काम शुरू हुआ है, जो शुक्रवार तक पूरा हो जाएगा। बता दें कि जिले में 83 नाके बनाए गए हैं, जहां लगभग 600 जवान (जिला पुलिस, आइआरबी व एचएपी मधुबन) जवान ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

chat bot
आपका साथी