दहेज प्रथा के खिलाफ बनने लगा माहौल

जासं, गुरुग्राम : दहेज प्रथा के खिलाफ धीरे-धीरे माहौल बनने लगा है। समाज के अग्रणी लोग इस दिशा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 09 Dec 2017 08:11 PM (IST)
दहेज प्रथा के खिलाफ बनने लगा माहौल
दहेज प्रथा के खिलाफ बनने लगा माहौल

जासं, गुरुग्राम : दहेज प्रथा के खिलाफ धीरे-धीरे माहौल बनने लगा है। समाज के अग्रणी लोग इस दिशा में आगे आने लगे हैं। इसी क्रम में सेक्टर 10ए निवासी फिल्म निर्माता व निर्देशक केके यादव ने अपने बेटे कपिल की शादी में दहेज न लेकर बेहतर संदेश दिया है। लगन के रूप में मात्र एक रुपया लिया। शादी में शामिल लोगों ने यादव की इस पहल की जमकर सराहना की। यादव ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहरलाल के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से काफी प्रभावित हैं। इस अभियान की जितनी सराहना की जाए, वह कम है। हरियाणा में लिंग अनुपात में भारी कमी थी। अभियान से स्थिति काफी हद तक बेहतर हो चुकी है। दहेज नामक राक्षस जब समाज से पूरी तरह समाप्त हो जाएगा फिर बेटा व बेटी के बीच का अंतर कुछ भी नहीं रह जाएगा। दहेज प्रथा की वजह से ही काफी लोग जिनके पास पैसे नहीं हैं, वे बेटी होने के साथ ही ¨चतित हो जाते हैं। सभी लोग दहेज मुक्त शादी की दिशा में प्रयास करें, प्रदेश ही नहीं देश की दशा व दिशा बदल जाएगी। बता दें कि यादव कई फिल्में बना चुके हैं।

chat bot
आपका साथी