मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुंट्टी

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:11 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुंट्टी
मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से मिली छुंट्टी

जासं, गुरुग्राम: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी साधना व तीन घरेलू सहायक भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनका इलाज भी मेदांता में चल रहा था। इनकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री उनकी पत्नी तथा उनके घरेलू सहायक 14 अक्टूबर को मेदांता भर्ती हुए थे। सभी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद अस्पताल लाया गया था।

chat bot
आपका साथी