सुरक्षा के साये में मनाई गई दीपावली

दीपावली पर शनिवार को देर रात तक सभी इलाकों में पुलिस की पीसीआर राउंड पर रही। हालांकि इसके बाद भी कुछ इलाकों में आतिशबाजी करने व पटाखे बेचने की शिकायत सामने आई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 07:29 PM (IST)
सुरक्षा के साये में मनाई गई दीपावली
सुरक्षा के साये में मनाई गई दीपावली

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दीपावली पर शनिवार को देर रात तक सभी इलाकों में पुलिस की पीसीआर राउंड पर रही। हालांकि इसके बाद भी कुछ इलाकों में आतिशबाजी करने व पटाखे बेचने की शिकायत सामने आई। आरोपितों को काबू करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कंट्रोल रूम से लेकर थानों एवं पुलिस चौकियों में पटाखे चलाने व बेचने के संबंध में कुल 59 काल्स आईं थीं। यही नहीं बिना मास्क के घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ भी सख्ती की गई। कुल 537 चालान किए गए। चालान करने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने मास्क भी वितरित किए।

शनिवार को न्यू कालोनी थाना पुलिस ने ज्योति पार्क इलाके से भास्कर व मुकेश, अर्जुन नगर इलाके से पंकज व लविश को काबू किया गया। इधर, पालम विहार थाना पुलिस ने धर्म कालोनी के एक खाली प्लाट में पटाखे बेच रहे एक युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गांव चतरपुरा निवासी महेश गुर्जर के रूप में की गई। उसके पास भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। पटाखे प्लास्टिक के चार कट्टों में मिले।

सेक्टर-18 थाना पुलिस ने भी गांव सिरहौल से एक युवक को पटाखे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गांव सिरहौल में किराये पर रहने वाले मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कोशांबी निवासी पंचमलाल के रूप में की गई। वह टेबल के नीचे प्लास्टिक के थैलों में पटाखे रखकर बेच रहा था। बता दें कि दीपावली पर सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस की 250 टीमों का गठन किया गया था।

chat bot
आपका साथी