पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बसई फ्लाईओवर के नजदीक जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 07:01 PM (IST)
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जासं, गुरुग्राम: बसई फ्लाईओवर के नजदीक जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम ²ष्टया पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। वैसे पूरी सच्चाई शव की पहचान होने के बाद ही सामने आएगी। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने पहचान के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जहां पर शव पेड़ से लटका मिला है, वहां तक लोग कम ही आते-जाते होंगे। इससे लगता है कि युवक ने आत्महत्या की होगी। शव की हालत से लगता है कि तीन से चार दिन पहले का मामला है। शव काफी हद तक गल चुका है। दुर्गंध आने के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों को पता चला। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

chat bot
आपका साथी