सशक्त महिलाओं के आह्वान से जागरूक हुई छात्राएं

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर लगान लगाने के लिए अब उन्हें ही आगे आना होगा। अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उन्हें ही उठानी होगा और अत्याचारों के प्रति खुलकर सामने आना होगा। अब चुप रहने से काम नहीं चलेगा। अगर इन अपराधों को रोकना है और अपराधियों की हिम्मत तोड़नी होगी। यही संदेश लेकर सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्तिवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सशक्त महिलाएं पहुंची और छात्राओं को जागरूक किया। दैनिक जागरण के कार्यक्रम 'चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) शकुंतला के साथ एसएचओ मेट्रो पूनम हुड्डा, समाजसेवी पूनम भटनागर और सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की महिला सुरक्षा कमेटी की अध्यक्ष डॉ. इंदू राव वहां मौजूद रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 06:19 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 06:39 PM (IST)
सशक्त महिलाओं के आह्वान से जागरूक हुई छात्राएं
सशक्त महिलाओं के आह्वान से जागरूक हुई छात्राएं

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अब उन्हें ही आगे आना होगा। अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं उन्हें ही उठानी होगी और अत्याचारों के प्रति खुलकर सामने आना होगा। अब चुप रहने से काम नहीं चलेगा। अगर इन अपराधों को रोकना है और अपराधियों की हिम्मत तोड़नी होगी। यही संदेश लेकर सेक्टर 14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सशक्त महिलाएं पहुंचीं और छात्राओं को जागरूक किया। मौका था दैनिक जागरण के 'चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का। मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) शकुंतला के साथ मेट्रो स्टेशन थाना प्रभारी पूनम हुड्डा, समाजसेवी व अधिवक्ता पूनम भटनागर एवं सेक्टर 14 राजकीय महिला महाविद्यालय की महिला सुरक्षा कमेटी की अध्यक्ष डॉ. इंदू राव मौजूद रहीं।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त शकुंतला ने कहा कि छात्राओं को अपने खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्हें अपने साथ हुए किसी भी अपराध के बारे में तुरंत किसी से बताना चाहिए ताकि अपराधी को रोका जा सके। उनके मुताबिक लड़कियां चाहें तो वे इन अपराधों को जड़ से खत्म कर सकती हैं। किसी भी विपदा की स्थिति से निपटने के लिए दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड करना चाहिए। बस में जाते समय सुरक्षा को लेकर सजग रहें। यदि आप ऑटो से या पैदल सफर कर रहे हैं तो सजग रहें। आपके आसपास जो लोग उपस्थित हैं, उनकी गतिविधियों पर ध्यान रखें।

मेट्रो स्टेशन थाना प्रभारी पूनम हुड्डा ने कहा कि अपराध से लड़ने के लिए महिलाओं को स्वयं ही आगे आना होगा। न तो किसी से डरने की जरूरत है न लोगों के कहने पर अपना पहनावा बदलने की जरूरत है। आप जैसी भी जीवनशैली अपनाएं, वह उनकी अपनी मर्जी है लेकिन यह सब अपने संस्कारों व मूल्यों को ध्यान में रखकर ही करें। समाजसेवी व अधिवक्ता पूनम भटनागर ने कहा कि किसी लड़की के साथ हुआ अत्याचार या अपराध सिर्फ उसे ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ऐसे में लड़कियों को झिझक छोड़कर अपराधों के खिलाफ खड़ी होनी की हिम्मत दिखानी होगी। अपराध के विकराल रूप लेने से पहले ही उसे खत्म कर देना चाहिए। इसी तरह डॉ. इंदू राव ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचने के लिए उनको स्वयं अपनी मदद करनी होगी। ऐसा तभी संभव है जब वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगी। महिलाओं को माहौल के साथ अपने पहनावे में भी बदलाव करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लें। आयोजन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न एप और एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। सभी विशेषज्ञों ने चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो नामक अभियान चलाने के लिए दैनिक जागरण के प्रति आभार प्रकट किया।

छात्राओं की ओर से किए गए कई सवाल

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विशेषज्ञों से सुरक्षा को लेकर कई सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासा शांत की। कॉलेज की छात्रा स्वाति सहरावत ने कार्यक्रम में अपने प्रश्न रखे। उनका कहना था कि यदि सड़क पर चलते समय कोई व्यक्ति उनको जबरदस्ती गाड़ी में ले जाए तो वे किस प्रकार से अपनी मदद करें। उनके प्रश्न का उत्तर देते हुए पूनम हुड्डा ने बताया कि ऐसी स्थिति में उनको स्वयं अपनी मदद करनी होगी। उनको अपने पूरे बल के साथ अपने आपको बचाने का प्रयास करना चाहिए और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों से मदद मांगनी चाहिए। छात्रा गरिमा ने महिला हेल्पलाइन नंबर के प्रयोग के बारे में प्रश्न किए। इसी तरह कई छात्राओं की ओर से सवाल किए गए।

chat bot
आपका साथी