फाजिलपुर गांव के लोगों को नहरी पेयजल का इंतजार

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर : पीने के पानी की किल्लत झेल रहे फाजिलपुर गांव के लोगों को न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Aug 2017 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 22 Aug 2017 06:31 PM (IST)
फाजिलपुर गांव के लोगों को नहरी पेयजल का इंतजार
फाजिलपुर गांव के लोगों को नहरी पेयजल का इंतजार

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर : पीने के पानी की किल्लत झेल रहे फाजिलपुर गांव के लोगों को नहरी पेयजल आने का इंतजार है। अधिकारियों ने कई बार आश्वासन दिए पर पूरे नहीं हुए। गांव के पास बसी ढाणी तक तो नहरी पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई मगर गांव के अन्य हिस्से में लाइन तक नहीं डाली गई।

फाजिलपुर गांव में पीने के पानी की विकट समस्या है। गांव में दो बोरवेल लगें है। उनसे पानी की आपूर्ति गांव में नहीं हो पाती है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में तो पानी चढ़ ही नहीं पाता है। गांव में पानी की आपूर्ति करने के लिए बूस्टर भी नहीं है। गर्मियों के दिनों में तो लोग बेहाल हो जाते हैं। बिजली कटौती होने पर तो पानी की बाट ही जोहते रहते हैं।

पानी की परेशानी पूरे गांव को हो रही है। कई बार अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारी बस जल्द समस्या का समाधान करने की बात करके टरका देते हैं। नहरी पानी से जोडे़ जाने के लिए लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

विक्रम यादव

दो ट्यूबवेल से गांव में आपुर्ति नहीं हो पा रही है। इससे पानी का प्रेशर नहीं बन पाता। नीचे इलाके में ही पानी चलता रहता है। नहरी पानी आ जाए तो सभी इलाकों में समस्या हल हो जाएगी।

विपिन कुमार

पीने का पानी ही लोगों को नहीं मिल पाता है। उनके पड़ोस तक नहरी पानी आ गया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही समस्या है।

नितिन यादव

नहरी पानी की आपूर्ति गांव में कर दी जाए तो कोई समस्या नहीं रहेगी। इस गांव को नहरी पानी से जोड़ने के लिए ज्यादा खर्चा भी नहीं होना। बस अधिकारियों की इच्छाशक्ति की बात है।

सेठी

chat bot
आपका साथी