जयवीर यादव बने भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी

जयवीर यादव को भाजपा ने जिला मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया है। जयवीर बादशाहपुर मंडल के महामंत्री भी हैं। जयवीर विपुल व‌र्ल्ड सोसायटी के कई वर्षो से लगातार उपाध्यक्ष बनते आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:42 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:47 PM (IST)
जयवीर यादव बने भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी
जयवीर यादव बने भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी

संवाद सहयोगी बादशाहपुर: फाजिलपुर के रहने वाले जयवीर यादव को भाजपा ने जिला मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया है। जयवीर विपुल व‌र्ल्ड सोसायटी आरडब्ल्यूए के कई वर्षो से लगातार उपाध्यक्ष बनते आ रहे हैं। जयवीर यादव ने नियुक्ति के बाद कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है, वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ निभाएंगे। जयवीर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री मनीष गाडौली व महेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक व निगम पार्षद कुलदीप यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

शिविर में चार सौ ने कराई स्वास्थ्य जांच

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: रायल पब्लिक स्कूल में रविवार को सिल्वर स्ट्रीक द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ रघुनाथ पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रवीण शर्मा व द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मनोज यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसमें शिशु बाल कल्याण विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, जनरल फिजिशियन मौजूद रहे। स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा गांव व आसपास की सोसायटी के बुजुर्गों समेत 400 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। रायल स्कूल के चेयरमैन डा. विजय सिंह चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर समय-समय पर स्कूलों में लगाते रहना चाहिए। सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट किया गया। इस मौके पर निवर्तमान सरपंच शेरसिंह, धर्म सिंह चौहान, राजेश कुमार, आशीष, उत्कर्ष गुप्ता, राज कपूर, देवेंद्र समेत काफी लोग मौजूद रहे।

घर में चोरी

जासं, गुरुग्राम: गांव डूंडाहेड़ा निवासी निशा अपने घर में सो रही थीं। दरवाजा खुला था। नींद खुली तो देखा कि कमरे से एक मोबाइल फोन के साथ ही एक लैपटाप भी गायब था। शिकायत के आधार पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सड़क हादसे में मौत

जासं, गुरुग्राम: राजीव चौक के नजदीक बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसे नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। उम्र लगभग 40 साल रही होगी। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी