आज से अदालतों में ग्रीष्मावकाश

जिला अदालत में शनिवार से ग्रीष्मावकाश शुरु हो गया है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अजय चौधरी ने बताया कि 16 जून से 30 जून तक जिला की सभी अदालतों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। एक जुलाई को सभी अदालतें पूर्व की भांति अपना कार्य शुरु कर देंगी। उन्होंने बताया कि सिविल अदालतों में गत पहली जून से 30 जून तक अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jun 2018 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jun 2018 07:36 PM (IST)
आज से अदालतों में ग्रीष्मावकाश
आज से अदालतों में ग्रीष्मावकाश

जासं, गुरुग्राम: जिला अदालत में शनिवार से ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अजय चौधरी ने बताया कि 16 से 30 जून तक जिले की सभी अदालतों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। एक जुलाई को सभी अदालतें पूर्व की भांति अपना कार्य शुरू कर देंगी। उन्होंने बताया कि सिविल अदालतों में गत पहली जून से 30 जून तक अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है। लोगों को आवश्यक कार्य के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवस्था की है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालतें काम करेंगी, जो जरूरी काम का ही निपटारा कर सकेंगी। विभिन्न पुलिस थानों द्वारा मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को अवकाश के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी