वजीरपुर की पंचायत को मिले छह तो पांच पंचायतों को मिले पांच स्टार

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 7 स्टार रैंकिग योजना के तहत जिले की वजीरपुर ग्राम पंचायत को 6 स्टार मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 04:08 PM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 04:08 PM (IST)
वजीरपुर की पंचायत को मिले छह तो पांच पंचायतों को मिले पांच स्टार
वजीरपुर की पंचायत को मिले छह तो पांच पंचायतों को मिले पांच स्टार

जागरण संवाददाता, मानेसर : प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 7 स्टार रैंकिग योजना के तहत जिले की वजीरपुर ग्राम पंचायत को 6 स्टार मिले हैं। इसके अलावा पांच पंचायतों को 5 स्टार मिले हैं। इन पंचायतों को मंगलवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा रोहतक में सम्मानित किया जाएगा। जिले से कुल 6 पंचायतों को राज्यपाल द्वारा यह सम्मान मिलेगा। इसके अलावा अन्य पंचायतों को जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना बनाई गई है। इसमें ग्राम पंचायतों में सर्वे कर अलग-अलग क्षेत्र में स्टार दिए जाते हैं। इन पंचायतों को स्टार के साथ गांव में विकास कार्य कराने के लिए अलग से फंड भी दिया जाता है। स्टार के अनुसार पंचायतों को पैसा दिया जाता है जिसे गांव के विकास कार्य में सरपंच अपने अनुसार खर्च कर सकते हैं।

इस योजना के तहत पिछली बार सबसे अधिक स्टार लेने वाली पंचायत वजीरपुर ग्राम पंचायत को इस बार भी सबसे अधिक स्टार मिले हैं। पिछली बार वजीरपुर पंचायत को 4 स्टार मिले थे इस बार 6 स्टार लेकर प्रदेश में सबसे आगे है। इसके अलावा जिले की पांच पंचायतों को 5 स्टार मिले हैं। इनमें फरुखनगर खंड की मोकलवास और घोषगढ़, पटौदी खंड की बसतपुर और दौलताबाद, एक पंचायत सोहना खंड से उल्लावास है। इन 6 पंचायतों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार से वितरित किए गए हैं स्टार

- केसर स्टार: ग्राम पंचायतों में शांति और सद्भाव का प्रतिनिधित्व करता है।

- नीला स्टार: ग्राम पंचायतों में हर बच्चा स्कूल जाता है, इस बात के लिए।

- सफेद स्टार: ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का प्रतिनिधित्व करता है।

- गुलाबी स्टार : ग्राम पंचायतों में अच्छे लिगानुपात का प्रतिनिधित्व करता है।

- सिल्वर स्टार: ग्राम पंचायतों में सामाजिक भागीदारी का प्रतिनिधित्व करता है।

- हरा स्टार: ग्राम पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण का प्रतिनिधित्व करता है।

- सुनहरा स्टार: ग्राम पंचायतों में सुशासन का प्रतिनिधित्व करता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी