मंगलवार को 368 नए मरीज मिले

जिले में मंगलवार को 468 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले तो 385 स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर 9.08 दर्ज की गई। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1511 हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 06:40 PM (IST)
मंगलवार को 368 नए मरीज मिले
मंगलवार को 368 नए मरीज मिले

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिले में मंगलवार को 468 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, तो 385 स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर 9.08 दर्ज की गई। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1511 हो गई है। हालांकि 1479 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मार्च 2020 से अब तक 33,36,207 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है और इसमें 30,40,672 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिल चुकी है। गुरुग्राम में 2,91,482 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं और 2,88,957 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1014 मरीजों की मृत्यु भी हुई है। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग टीम ने 4053 लोगों के सैंपल लिए हैं जिनकी कोरोना जांच बुधवार को आएगी। 1823 लोगों को लगाए कोरोनारोधी टीके: मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने 78 केद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाकर 1823 लोगों को टीके कोरोनारोधी लगाए। इसमें 1583 लोगों को सतर्कता डोज लगाई है। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी तथा उप सिविल सर्जन डा. जेपी राजलीवाल ने कहा कि जिले में साढ़े 27 लाख से अधिक लोगों को पहला और 24 लाख से अधिक को दूसरा तथा चार लाख से अधिक को सतर्कता डोज लगाई जा चुकी है। जिले में 56,15,961 टीके लगाए जा चुके हैं। --------

नौ दिन में मिले मरीज :

दिन - मरीज मिले - स्वस्थ हुए - संक्रमण दर

1 - 187 - 196 - 4.97

2 - 213 - 209 - 5.22

3 - 361 - 237 - 7.90

4 - 360 - 229 - 7.99

5 - 461 - 223 - 9.22

6 - 402 - 199 - 8.83

7 - 406 - 278 - 9.72

8 - 302 - 435 - 7.55

9 - 368 - 385 - 9.08

chat bot
आपका साथी