शहर दो धावकों ने जीते 6 पदक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : इलाहाबाद (यूपी) में खेली गई 38वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 06:52 PM (IST)
शहर दो धावकों ने जीते 6 पदक
शहर दो धावकों ने जीते 6 पदक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : इलाहाबाद (यूपी) में खेली गई 38वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में शहर के दो खिलाड़ियों ने 6 पदक जीतकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के मास्टर एथलीट भाग ले रहे थे, जिसमें सोना यादव ने व हवलदार ज्ञान राज वघेल ने तीन-तीन पदक जीते। ताऊ देवीलाल स्टेडियम एथलेटिक सेंटर की कोच राज यादव ने बताया कि दोनों धावकों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

हवलदार ज्ञान राज वघेल ने जीते तीन पदक :

हरियाणा पुलिस के हवलदार ज्ञान राज वघेल ने तीन पदक जीतकर हरियाणा पुलिस फोर्स का नाम रोशन किया। एक स्वर्ण पदक सहित दो रजत पदक जीतने वाले हवलदार ने प्लस 50 आयु वर्ग में भाग लेते हुए 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर और 200 मीटर रेस में दो रजत पदक जीता।

सोना यादव ने भी जीते तीन पदक :

एससीआरटी में कार्यरत सोना यादव ने भी तीन पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। सोना ने बताया कि वह प्लस 40 आयु वर्ग में भाग ले रही थी। 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।

chat bot
आपका साथी