स्वर्ण जयंती समारोह भाजपा का नहीं ढाई करोड़ जनता का समारोह : बराला

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 09:28 PM (IST)
स्वर्ण जयंती समारोह भाजपा का नहीं ढाई करोड़ जनता का समारोह : बराला

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक सुभाष बराला ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह केवल भाजपा का नहीं है। यह प्रदेश की लगभग ढाई करोड़ जनता का समारोह है। इसमें सभी पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उम्मीद है सभी पार्टियों के नेता दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समारोह में शरीक होंगे।

विधायक बराला रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन प्रदेश सरकार कर रही है। यह सरकारी आयोजन है न कि भाजपा का। यदि विपक्षी नेता यह सोचकर समारोह में शरीक होना पसंद नहीं करेंगे तो जनता में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। प्रदेश के गठन के बाद कई पार्टियों की सरकार रही है। सभी का विकास में योगदान है। किसी का ज्यादा तो किसी कम हो सकता है लेकिन योगदान तो सभी का है। समारोह में योगदान के ऊपर प्रकाश डाला जाएगा। जिन नेताओं ने विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनके बारे में भी चर्चा की जाएगी। ये नेता किसी भी पार्टी से संबंधित हो सकते हैं। यह नहीं समारोह में शरीक होने के लिए केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों को ही आमंत्रित नहीं किया जा रहा है, बल्कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों को सूचना देने का काम शुरू हो चुका है।

सैकड़ों गांवों में समारोह दिखाने की तैयारी

स्वर्ण जयंती समारोह को प्रदेश के अधिक से अधिक लोग देख सकें इसके लिए सैकड़ों गांवों में एलईडी या स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी। पूरे प्रदेश में समारोह को लेकर जबर्दस्त उत्साह का वातावरण है। विपक्षी पार्टियों से अपील है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर काम करें। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पधार रहे हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। पत्रकार वार्ता में उनके साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, मीडिया कोर्डिनेटर सूरजपाल ¨सह अम्मू, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह चौहान, जिला महामंत्री मनोज शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री कुलभूषण भारद्वाज, भाजपा नेता व जिला परिषद के चेयरमैन कल्याण ¨सह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, रमण मलिक, सत्यप्रकाश जरावता, जितेंद्र चौहान एवं कुलदीप यादव आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी