सहायक अभियंता अब भी वेंटीलेटर पर

जासं, गुड़गांव : गोली लगने से गंभीर रूप से घायल झारखंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता 52 वर्ष

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 07:48 PM (IST)
सहायक अभियंता अब भी वेंटीलेटर पर

जासं, गुड़गांव : गोली लगने से गंभीर रूप से घायल झारखंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता 52 वर्षीय समरेंद्र प्रसाद सिंह के स्वास्थ्य में अधिक सुधार नहीं हो रहा है। उन्हें आइसीयू में ही वेंटीलेटर के सहारे रखा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि पहले से हालत में कुछ सुधार है, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। सिंह को जब तक होश नहीं आ जाता, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। सहायक अभियंता को मेदांता मेडिसिटी में 23 नवंबर को लाया गया था। बताते हैं कि उन पर रांची में हमला कर सिर में गोली मारी गई थी।

chat bot
आपका साथी