जीआरपी ने प्रदेश में ढूंढे 602 बच्चे

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: पुलिस महानिदेशक यशपाल ¨सघल के निर्देशानुसार चलाए गए आपरेशन मुस्कान के

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 06:21 PM (IST)
जीआरपी ने प्रदेश में ढूंढे 602 बच्चे

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद:

पुलिस महानिदेशक यशपाल ¨सघल के निर्देशानुसार चलाए गए आपरेशन मुस्कान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने प्रदेश में 602 बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इनमें से 104 बच्चे फरीदाबाद की राजकीय रेलवे पुलिस ढूंढने में सफल रही है।

प्रदेश में 1 से 31 जुलाई तक आपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चों को ढूंढने का अभियान चलाया गया। प्रदेश में जीआरपी के 16 थाने और 19 चौकियां हैं। घर से भागे, गुमशुदा व बिछुड़े बच्चों को ढूंढने के लिए 35 टीम गठित की गई थी। पुलिस को 602 बच्चे लावारिस हालत में मिले, जिनमें से 399 बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर उनके परिजनों को सौंपा गया, जबकि 203 बच्चों को चिल्ड्रन शेल्टर होम में भिजवाया गया है। फरीदाबाद राजकीय रेलवे पुलिस का भी इस अभियान में विशेष योगदान रहा है। यहां की पुलिस ने 104 बच्चों को ढूंढने में सफलता पाई है।

chat bot
आपका साथी