पर्स से गहने चुराती दो महिलाएं गिरफ्तार

जासं, गुड़गांव : ऑटो में सवार होकर को लोगों का सामान उड़ाने की आदत दो महिलाओं को मंहगी पड़ गई। दोनों दू

By Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 07:29 PM (IST)
पर्स से गहने चुराती दो महिलाएं गिरफ्तार

जासं, गुड़गांव : ऑटो में सवार होकर को लोगों का सामान उड़ाने की आदत दो महिलाओं को मंहगी पड़ गई। दोनों दूसरी महिला केबैग से नकदी व गहने निकाल रही थी तभी एक महिला सवारी ने देख पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया जहा उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शनिवार शाम खाडसा रोड पर ऑटो स्टैंड के पास कुछ महिलाओं ने दो महिलाओं को पकड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहा पर सेक्टर-10ए निवासी प्रीति ने पुलिस टीम को बताया कि दोनो महिलाएं उसके पर्स से सोने के गहने व 2200 रुपये निकाल रही थीं। उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया गया गया। दोनों आरोपियों की पहचान पलवल निवासी 32 वर्षीय शाता व 42 वर्षीय बीना के रूप में हुई। शांता व बीना पहले भी कई महिला सवारी के पर्स उड़ा चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी