विदेशी छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी युवक काबू

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी नाईजीरियन मूल के युवक को पुलिस ने गिरफ

By Edited By: Publish:Fri, 24 Apr 2015 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2015 05:53 PM (IST)
विदेशी छात्रा से दुष्कर्म 
का आरोपी युवक काबू

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी नाईजीरियन मूल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए सदर थाना पुलिस के अलावा कई टीमें लगाई गई थीं। वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत से भागने की फिराक में था। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया।

गत महीने 18 मार्च को थाना सदर में एक विदेशी छात्रा ने नाईजीरियन युवक डेविड के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक छात्रा की मुलाकात गत वर्ष डेविड नाम के युवक से वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से हुई। इसके बाद युवक उसे फोन करने लगा। गत महीने 16 मार्च को युवक छात्रा को बहला फुसलाकर सेक्टर 47 स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में ले गया और दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही थी। इसे देखते हुए थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की कई यूनिटें लगाई गई। गुरुवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को इफको चौक के नजदीक से काबू कर लिया। उससे एक पासपोर्ट बरामद किया गया है जो फर्जी लग रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। पूछताछ में उसने नाम व पता सेक्टर 46 निवासी नाम इकेह डेविड बताया। उसने स्वीकार किया कि फेसबुक पर उसकी अमेरिकी लड़की से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों तक उसके साथ घूमने फिरने के बाद एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। अब तक वह दिल्ली व गुड़गांव में छिपकर रह रहा था। एसीपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह अधिक समय तक पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रह सकता। नाईजीरियन युवक को गिरफ्तार करना चुनौती बनता जा रहा था। इस वजह से कई टीमें लगाई गई थीं।

chat bot
आपका साथी