सीसीटीवी की निगरानी में होंगे खिलाड़ी

जासं, गुड़गांव : नेहरू स्टेडियम खेल हॉस्टल के सभी खिलाड़ी सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। खिलाड़ियों से

By Edited By: Publish:Fri, 24 Apr 2015 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Apr 2015 05:28 PM (IST)
सीसीटीवी की निगरानी में होंगे खिलाड़ी

जासं, गुड़गांव : नेहरू स्टेडियम खेल हॉस्टल के सभी खिलाड़ी सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। खिलाड़ियों से लेकर अन्य लोगों पर नजर रखने के लिए खेल विभाग ने यह फैसला किया है कि खेल हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

कई बार शिकायत मिली है कि देर रात तक खिलाड़ी बाहर रहते हैं। पिछले दिनों जिमनास्टिक का एक खिलाड़ी रात को करीब 11 बजे शराब के नशे में खेल हास्टल में पहुंचा था और रात के समय उसे वार्डन ने शराब के नशे में पकड़ लिया था। ऐसा पहले भी होता रहा था। वार्डन की सख्ती के कारण मामला उजागर हुआ है और जिला खेल विभाग ने खिलाड़ी को हॉस्टल से निकाल दिया। भविष्य में इस तरह की हरकत न हो इसके लिए खेल प्रशासन ने योजना बनाई है कि सीसीटीवी कैमरे लगाकर खिलाडि़यों पर चौकसी बढ़ा दी जाए।

------------

खिलाड़ियों पर निगरानी रखने के लिए खेल निदेशक ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं जल्द लगवाए जांएगे।

- रोशनी देवी, जिला खेल अधिकारी।

chat bot
आपका साथी