नूंह से अलीगढ़ का सफर हुआ आसान

फोटो -21 एमडब्ल्यूटी, 8जेपीजी। चित्र परिचय : रोडवेज बस। - इस रूट के यात्री अब बगैर वाहन बदले स

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 04:25 PM (IST)
नूंह से अलीगढ़ का सफर हुआ आसान

फोटो -21 एमडब्ल्यूटी, 8जेपीजी।

चित्र परिचय : रोडवेज बस।

- इस रूट के यात्री अब बगैर वाहन बदले सीधे अलीगढ़ पहुंच सकेंगे

प्रवीण कुमार, मेवात :

मेवात से अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सफर के दौरान न ज्यादा समय गंवाना होगा और न ही जेब अधिक ढीली करनी होगी। नूंह डिपो ने यात्रियों की सहूलियत के लिए जिला मुख्यालय से अलीगढ़ तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इस रूट के यात्री अब बगैर वाहन बदले सीधे अलीगढ़ पहुंच सकेंगे। फिलहाल इस रूट पर एक बस चलाई गई है। जो दिन में एक फेरा लगाएगी। प्रबंधन के अनुसार अगर जरूरत हुई तो रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

ये है शेड्यूल और रूट :

नूंह डिपो के जिला निरीक्षक वेदराम और रतिपाल उजीना ने बताया कि फिलहाल बस रानियाला खुर्द से उटावड़ होते नूंह से अलीगढ़ चलाया गया है। बस सुबह 6:30 बजे रानियाला खुर्द से चलकर 7:30 बजे नूंह पहुंचेगी। यहां से डेढ़ घंटे के विश्राम के बाद नौ बजे नूंह से अलीगढ़ के लिए रवाना होगा। दोपहर 2:30 बजे बस अलीगढ़ से नूंह के लिए वापस होगी।

रूट पर एक नजर : रानियाला खुर्द, उटावड, उजीना, नूंह, हथीन, पलवल, अलीगढ़।

हर वर्ग को होगा :

जिला निरीक्षक के अनुसार बस का फ्रिक्वेंसी इस तरह तय की गई है कि इसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल सके। उन्होंने रानियाला खुर्द से उटावड़ और इस रूट के कई गांवों से होती हुई बस नूंह पहुंचेगी। इस दौरान इस रूट पर स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले दैनिक यात्रियों की खासी संख्या होती है। बस के शेड्यूल से उनकी परेशानी दूर होगी। सबसे अधिक फायदा ही दैनिक यात्रियों और विद्यार्थियों को होगा। खासकर इस रूट पर लड़कियां मुफ्त में रोडवेज बस की सवारी का लाभ उठा सकेगी।

फिरोजपुर झिरका तक विस्तार की तैयारी :

वेदराम और रतिपाल ने बताया कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर बस का रूट तय किया गया है। जल्द ही सेवा का विस्तार फिरोजपुर झिरका तक करने की योजना बनाई जा रही है। पूरा मेवात सीधे अलीगढ़ तक का सफर आसानी से कर सकेगा। राजस्थान की सीमा से सटा होने के कारण फिरोजपुर से राजस्थान के यात्री भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

इन रूटों पर भी शुरू हुई सेवा :

रोडवेज अलीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण रूट के साथ दूसरे भी कुछ रूटों पर सेवा आरंभ की है। इनमें पिनगवां से पलवल होते हुए बल्लभगढ़, नूंह से अजमेर तथा तावडू से चंडीगढ़ सेवा शामिल है। तावडू से चंडीगढ़ और नूंह से अजमेर सेवा को शुरू किए करीब 10 दिन हो गए। जबकि नूंह-अजमेर और पिनंगवा-बल्लभगढ़ रूट इसी सप्ताह शुरू किए गए हैं। वेदराम के अनुसार पिनगंवा से बस सेवा के दो फेरे तय किए गए हैं। पिनंगवा से सुबह 6:30 बजे चलकर नौ बजे बस बल्लभगढ़ पहुंचेगी। दूसरे फेरा पिनगवां से 12:30 बजे शुरू होगा। तीन बजे बल्लभगढ़ से वापसी होगी। इस रूट पर लंबे समय से बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। तावडू से चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा सुबह 6:30 बजे चलेगी। जबकि नूंह से अजमेर वाया दिल्ली बस सेवा सुबह 7:00 बजे नूंह से चलकर 9:35 बजे दिल्ली से अजमेर के लिए रवाना होगी।

chat bot
आपका साथी