सर्द हवाओं ने बाक्सरों को अमेरिका छोड़ने को किया मजबूर

अनिल भारद्वाज, गुड़गांव : अमेरिका में 2016 रियो ओलिंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को अमेरिका छोड़न

By Edited By: Publish:Mon, 24 Nov 2014 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 07:36 PM (IST)
सर्द हवाओं ने बाक्सरों को अमेरिका छोड़ने को किया मजबूर

अनिल भारद्वाज, गुड़गांव :

अमेरिका में 2016 रियो ओलिंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को अमेरिका छोड़ना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि इन खिलाड़ियों को अमरीकी कानून ने देश छोड़ने के लिए मजबूर किया है, दरअसल यहां की सर्द हवाओं ने खिलाड़ियों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। इन दिनों अमेरिका बर्फबारी की चपेट में है। लगातार गिर रही बर्फ से सब कुछ जम गया है। इस कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। भारी बर्फ गिरने की वजह से वहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

भारत के बाक्सर विकास कृष्णा ने एक माह पहले तैयारी के लिए अमेरिका का रुख किया था लेकिन अब उन्हें बीच में ही प्रैक्टिस छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ रहा है। कृष्णा का कहना है कि अमेरिका में सर्दी इतनी अधिक है कि प्रैक्टिस में काफी कठिनाई आ रही है। यही कारण है कि अन्य देशों से आए खिलाड़ी भी प्रैक्टिस छोड़ अपने वतन लौट रहे हैं। भारतीय बाक्सर ने बताया कि आने वाले समय में यहां सर्दी और अधिक बढ़ेगी जिससे प्रैक्टिस लायक सही मौसम और माहौल नहीं मिलेगा। इसलिए प्रैक्टिस जारी रखने के लिए वे भारत वापस लौट रहे हैं।

साल 2010 में चीन में आयोजित हुए एशियन खेलों में कृष्णा ने गोल्ड मेडल जीता था और इंचियोन एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

chat bot
आपका साथी