दीपावली मेले में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन 'पुरबा' की ओर से पालम विहार सी-ब्लाक में शनिवार

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 06:25 PM (IST)
दीपावली मेले में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन 'पुरबा' की ओर से पालम विहार सी-ब्लाक में शनिवार को दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध लेखक डा. महीप सिंह पहुंचे।

कार्यक्रम में कलाकार अभिषेक शर्मा ने गिटार बजाकर समां बांधा। अंकिता ने भरत नाट्यम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बृजमोहन पोखरियाल द्वारा निर्देशित प्रहसन 'कंजूस बल्लूमल' का यशराज, वर्षा, दाम्या, कुश एवं अभिनव आदि ने प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। अन्वी, कृश, धु्रव ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि डा. महीप ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इसे तरह के आयोजन से आपसी भाईचारे की भावना और मजबूत होगी। अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। लोगों को आपस में जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। आयोजन में पुरबा के अध्यक्ष सुनीत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव राजकुमार सिंह, एडवोकेट चंदन कुमर, रजनीकांत श्रीवास्तव, डा. रामप्रकाश, एसपी राजा, कमल भल्ला आदि ने विशेष भूमिका निभाई। मंच संचालन बृजमोहन पोखरियाल ने किया। इधर, दीपावली के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मियांवाली कालोनी स्थित राजयोग मेडिटेशन केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र की संचालिका बीके सुमन ने दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि मिट्टी के दीपक तो हर साल दीपावली पर जलाते है परंतु इस बार स्वयं के अंदर ज्ञान का प्रकाश जगाकर अज्ञान का अंधकार जरूर मिटाना है। उन्होंने आह्वान किया कि जैसे दीपावली के दिन नए वस्त्र पहनते हैं, वैसे ही नए संस्कारों के नए वस्त्र धारण करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी