आयुध डिपो प्रतिबंधित क्षेत्र में तोड़े 11 अवैध निर्माण

आयुध डिपो के 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में नगर निगम जोन-2 की इंफोर्समेंट टीम ने 11 अवैध निर्माणों को तोड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:52 PM (IST)
आयुध डिपो प्रतिबंधित क्षेत्र में तोड़े 11 अवैध निर्माण
आयुध डिपो प्रतिबंधित क्षेत्र में तोड़े 11 अवैध निर्माण

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आयुध डिपो के 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में नगर निगम जोन-2 की इंफोर्समेंट टीम ने 11 अवैध निर्माणों को तोड़ा। अवैध निर्माण पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से तोड़े गए। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग ने बताया कि शीतला कालोनी में 11 निर्माणाधीन इमारतों को तोड़ा गया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से इस क्षेत्र में नए निर्माणों पर पाबंदी लगी हुई है। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ तोड़फोड़ की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

नाथूपुर में भी तोड़े गए अवैध निर्माण

गांव नाथूपुर में सरकारी स्कूल के नजदीक सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई सात अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। संयुक्त आयुक्त हरिओम अत्री के नेतृत्व में एसडीओ अजय शर्मा, जेई हरिओम सहित टीम के अन्य सदस्यों ने तोड़फोड़ करते हुए जमीन को खाली करवाया।

chat bot
आपका साथी