नूरकी अहली में युवक की हत्या मामले में दो और आरोपित काबू, एक को लिया रिमांड पर

गांव नूरकी अहली में हिसार के दयानंद कालोनी निवासी निशांत की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हांसपुर चौक फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान नूरकी अहली निवासी बलबीर चंद उर्फ छिदा व सुमित कुमार उर्फ गोल्डी के तौर पर हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 05:23 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 05:23 AM (IST)
नूरकी अहली में युवक की हत्या मामले में दो और आरोपित काबू, एक को लिया रिमांड पर
नूरकी अहली में युवक की हत्या मामले में दो और आरोपित काबू, एक को लिया रिमांड पर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : गांव नूरकी अहली में हिसार के दयानंद कालोनी निवासी निशांत की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हांसपुर चौक फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान नूरकी अहली निवासी बलबीर चंद उर्फ छिदा व सुमित कुमार उर्फ गोल्डी के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से सुमित कुमार उर्फ गोल्डी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अब आरोपित से दूसरे आरोपितों के बारे में पता किया जाएगा। वहीं पुलिस इससे पहले मृतक की पत्नी अनीता, ससुर हनुमान व साला जोनी को गिरफ्तार कर चुकी है। यह था मामला

24 अक्टूबर को गाड़ी लेकर पहुंच गया था निशांत

निशांत सिह अनीता से मिलने के लिए 24 अक्टूबर रात को नूरकीअहली पहुंच गया था। उसके पास गाड़ी थी। अनीता का घर गांव से बाहर था। ऐसे में गेट के बाहर निशांत ने कई बार हॉर्न बजाए जिससे अनीता के परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और उसे गाड़ी से नीचे उतारकर घर के अंदर ले आए। वहां पर करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर प्लास्टिक की पाइप से उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई अधिक होने के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपितों ने इस घटना को हादसा दिखाने के लिए शव को गाड़ी में रख दिया। लेकिन पुलिस ने इस घटना के तीन बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। निशांत व अनीता ने किया था प्रेम विवाह

निशांत व अनीता ने एक साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। मृतक के परिवार के लोगों का आरोप था कि अनीता के परिवार के लोग इससे खुश नहीं थे और उसे बार बार जाने से मारने की धमकी दे रहे थे। लेकिन निशांत के खिलाफ भी अनीता ने तीन महीने पहले हिसार पुलिस को इस बारे में शिकायत दी थी, जिसकी जांच चल रही थी। दोनों में अनबन रहने के कारण अनीता अपने पिता के पास रहने के लिए आ गई थी। अनीता ने पूछताछ में बताया कि निशांत पहले ही शादीशुदा जिसकी जानकारी उसने नहीं दी थी।

chat bot
आपका साथी