रोडवेज की दो घंटे की हड़ताल, बिजली निगम की एक यूनियन करेगी हड़ताल तो दूसरी प्रदर्शन

जागरण संवाददाता फतेहाबाद विभिन्न ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सर्व कर्मचारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:00 AM (IST)
रोडवेज की दो घंटे की हड़ताल, बिजली निगम की एक यूनियन करेगी हड़ताल तो दूसरी प्रदर्शन
रोडवेज की दो घंटे की हड़ताल, बिजली निगम की एक यूनियन करेगी हड़ताल तो दूसरी प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

विभिन्न ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ व कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी भी हड़ताल पर है। हालांकि इन दोनों यूनियनों से जुड़े अनेक विभागों के कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर नहीं है। रोडवेज में कर्मचारी महज दो घंटे का प्रदर्शन करेंगे। वहीं बिजली निगम की दो मुख्य यूनियनों में से एक यूनियन हड़ताल पर रहेगी, वहीं दूसरी यूनियन के सदस्य कुछ देर के लिए प्रदर्शन करेंगे। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी आंशिक रूप से हड़ताल पर रहेंगे। इस बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल में किसान ज्यादा सक्रिय हुए तो कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने अपने प्रदर्शन को कम कर दिया।

कर्मचारियों की हड़ताल में आमजन को भी परेशानी न आए इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया है। इसको देखते हुए परेशानी कम होगी। बिजली निगम के यूनियन के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर ब्लैकआउट न कर दें ऐसे में बिजली निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। दोनों मुख्य यूनियन हड़ताल में न होने से परेशानी कम होगी।

------------------------

बिगड़ेगी शहर की सफाई व्यवस्था नहीं है विकल्प :

शहर में सफाई कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हडताल में शामिल होंगे। इससे शहर में सफाई व्यवस्था बाधित होगी। नगर परिषद सफाई के लिए वैकल्पिक भी नहीं है। इससे परेशानी आएगी। शहर में प्रतिदिन 40 टन कूड़ा निकलता है। ऐसे में एक दिन भी सफाई न होने से परेशानी बढ़ जाएगी। इसके लिए आमजन को सहयोग करना होगा, ताकि शहर में गंदगी न फैले। शहर में बने कूड़ा प्वाइंट पर एक दिन की हड़ताल से गंदगी का ढेर लग जाता है। ऐसे में जरूरी है कि शहरवासी भी सहयोग करें, ताकि जगह-जगह गंदगी के ढेर न लगे।

--------------------

रोडवेज की रहेगी दो घंटे हड़ताल, पंजाब व दिल्ली की जाने वाली बसें पहली बंद :

रोडवेज यूनियनों की दो घंटे हड़ताल रहेगी। इससे आमजन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। सरकार ने पहले ही पंजाब व दिल्ली जाने के लिए रोडवेज की बसें बंद कर दी हैं। इसकी वजह किसानों का आंदोलन है। सरकार के अनुसार दिल्ली के लिए बस चलाई तो किसान बसों में चढ़कर दिल्ली पहुंच जाएंगे। इतना ही नहीं रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां पर माहौल ज्यादा उग्र है वहां पर रोडवेज की बसें न चलाई जाए। वैसे भी इस बार रोडवेज यूनियन पूर्ण हड़ताल न होकर महज 2 घंटे का बंद रहेगा। जो सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगा। ऐसे में ज्यादा परेशानी नहीं आएंगी।

----

सभी रूटों पर बस चलेगी। इसके लिए पहले से ही कर्मचारियों व अधिकारियों की मैंने ड्यूटी निर्धारित कर दी है। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

- कृष्ण कुमार बूरा, महाप्रबंधक, रोडवेज।

------------------------------------

chat bot
आपका साथी