तीन माह की बच्ची की मां ने किया सुसाइड

शहर के अशोक नगर में मानसिक रूप से परेशान महिला ने घर प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 11:13 PM (IST)
तीन माह की बच्ची की मां ने किया सुसाइड
तीन माह की बच्ची की मां ने किया सुसाइड

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

शहर के अशोक नगर में मानसिक रूप से परेशान महिला ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद शहर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक महिला की तीन माह की बच्ची है।

बताया जा रहा है कि दंपती का आपस में विवाद चल रहा था और इसी के चलते मानसिक रूप से परेशान थी। हुडा चौकी प्रभारी रिसाल ¨सह ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली थी कि अशोक नगर निवासी संतोष ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी तीन माह की बच्ची है। तीन जनवरी को अपने मायका हिसार से लौटी थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। चार जनवरी को भाई व मां भी आए थे और दोनों को समझाकर चले गए थे। रविवार शाम को संतोष ने घर पर सुसाइड कर लिया। मामले में मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते उसने सुसाइड किया है। इत्तफाकिया कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी