गांव बुर्ज में प्लाट विवाद में तीन घायल

गांव बुर्ज में प्लाट को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 06:36 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 06:36 AM (IST)
गांव बुर्ज में प्लाट विवाद में तीन घायल
गांव बुर्ज में प्लाट विवाद में तीन घायल

संवाद सूत्र, रतिया : गांव बुर्ज में प्लाट को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन एक पक्ष के केवल सिंह तथा सतपाल जबकि दूसरे पक्ष में गुरुप्यार सिंह ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में सतपाल ने अपने ममेरे भाई गुरुप्यार तथा उसके परिवार पर लाठियों से हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे दुकान से सामान लेकर अपने भाई के साथ घर आ रहा था तो रास्ते में ही गुरुप्यार सिंह के परिवार ने उन्हें घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब गाली-गलौज करने से रोका तो हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान जब उसके भाई केवल ने बीच-बचाव किया। उसके सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि उन्होंने अपने में ममेरे भाई के परिवार से 10 मरले का प्लाट लिया था, जिस पर उनका कब्जा है, मगर वह पिछले काफी समय से रजिस्ट्री नहीं करवा रहे और जब भी रजिस्ट्री करवाने के लिए कहते हैं तो विवाद कर लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ उपचाराधीन गुरुप्यार सिंह ने अपने दोनों रिश्तेदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कल जब वह गांव में कुलचे की रेहड़ी लगाकर खड़ा था तो इस दौरान उपरोक्त लोग आ गए और रंजिश के चलते लाठियों से वार कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है।

chat bot
आपका साथी