महिला ने पादरी पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस को दी शिकायत

रतिया : रतिया की वार्ड नंबर 14 की एक महिला ने शहर थाना में शिकायत पत्र देकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 11:15 PM (IST)
महिला ने पादरी पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस को दी शिकायत
महिला ने पादरी पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस को दी शिकायत

संवाद सूत्र, रतिया : रतिया की वार्ड नंबर 14 की एक महिला ने शहर थाना में शिकायत पत्र देकर ईसाई समुदाय के एक पादरी पर उसको डराकर जबरन उसको धर्म परिवर्तन करवाने व चर्च निर्माण के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। वही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रतिया में धर्म परिवर्तन के बढ़ रहे मामलों पर ¨चता जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पादरी से भी कोई बात नहीं हो सकी।

वार्ड न. 14 निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया की कुछ वर्ष पहले उसकी बेटी की अचानक मौत हो गई। जिसके बाद रमेश नाम का पादर उसके घर आया और उसे डराया की अगर उसने ¨हदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म नहीं अपनाया तो कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो जाएगी। जिसके बाद डर के कारण उसने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया। महिला ने शिकायत में बताया की उसके घर में जो देवी देवताओं के फोटो लगे थे उक्त पादरी ने वह फोटो नहर में ¨फकवा दिए। सावित्री ने पादरी पर आरोप लगाया की चर्च निर्माण के नाम पर उससे साढे़ तीन लाख रुपये ऐंठ लिए और चर्च बनाने की बजाये उसने उक्त पैसा अपने निजी स्वार्थों पर खर्च कर दिया। वही बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता थानाध्यक्ष से मिले और धर्म परिवर्तन करवाने वाले पादरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बजरंग दल के जिला सयोजक विकास ग्रोवर ने आरोप लगाया की इससे पहले भी रतिया में धर्म परिवर्तन के कई मामले हो चुके है। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

वहीं शहर थाना प्रभारी कुलदीप ¨सह ने बताया कि महिला की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला पादरी का जो नंबर दिया था उससे संपर्क नहीं हो रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है। पुलिस उसके ठिकानों की भी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी