नप में नहीं लगा जनता दरबार, पार्षद बैठकर वापस गए, प्रधान विज से मिले

जागरण संवाददाता फतेहाबाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगरपरिषद के अधिकारियों को आदेश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 06:13 AM (IST)
नप में नहीं लगा जनता दरबार, पार्षद बैठकर वापस गए, प्रधान विज से मिले
नप में नहीं लगा जनता दरबार, पार्षद बैठकर वापस गए, प्रधान विज से मिले

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद:

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगरपरिषद के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि हर दिन जनता दरबार लगाये। नप अधिकारियों ने 20 दिसंबर का दिन व समय भी तय कर लिया। पार्षदों को न्योता भी दे दिया। शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्षद पहुंच तो यहां पर ना तो जनता दरबार मिला और ना ही अधिकारी। ऐसे में पार्षद यहां से चले गए। दरअसल लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक थी और मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आए हुए थे। इस कारण अधिकारी वहां पर मौजूद थे। अब यह जनता दरबार सोमवार से सुबह 11 से 12 बजे तक लगेगा। वहीं नगरपरिषद प्रधान दो दिन पूर्व मंत्री अनिल विज से मिलकर कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी की शिकायत की है। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह फतेहाबाद नप कार्यालय का दौरा करेंगे। अगर ऐसा हो गया तो पिछले कुछ दिनों से चल रहा भ्रष्टाचार का खेल भी रूक जाएगा।

-----------------------------------------------

दो पार्षद पहुंच गए सुबह 11 बजे

नगरपरिषद के अधिकारियों द्वारा पहले ही तय कर दिया था कि शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा। पार्षद ज्योति मेहता व दीपू टुटेजा समय पर पहुंच गए। कुछ समय के लिए वे प्रधान के कमरे में बैठे रहे। प्रधान को फोन किया तो बोले आज जनता दरबार नहीं लगेगा बल्कि मंत्री ने खुद दरबार लगा रखा है। इसलिए यह जनता दरबार सोमवार से लगेगा। नप कार्यालय में आए पार्षदों ने कहा कि इसकी सूचना पूर्व में देनी चाहिए। सुबह अपना काम छोड़कर आए थे।

-------------------------------------------

दो दिन पहले प्रधान मंत्री से मिले

नगरपरिषद के प्रधान दर्शन नागपाल दो दिन पूर्व मंत्री अनिल विज से मिले। उन्होंने नप के कुछ स्थानीय अधिकारियों की मनमानी की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी मनमानी कर भ्रष्टाचार कर रहे है। ऐसे में अगर वो दौरा करेंगे तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। नप प्रधान के अनुसार उन्होंने कहा कि वे फतेहाबाद का दौरा करने वाले है। अगले सप्ताह उनका कार्यक्रम बनने वाला है। ऐसे में जो अधिकारी सरकार को चूना लगा रहे है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। नप प्रधान द्वारा मंत्री से मिलने के बाद अधिकारियों में भी हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है। सभी अधिकारी फाइलों को ठीक करने में लग गए है।

-----------------------------------

शुक्रवार को जनता दरबार इसलिए नहीं लग पाया कि कष्ट निवारण समिति की बैठक थी। प्रोटोकोल के हिसाब से एक ही जनता दरबार लगना चाहिए वो लगा। सोमवार को हर सुबह 11 से 12 बजे तक शिकायत रख सकता है। दो दिन पहले मैं मंत्री अनिल विज से मिला था। कुछ अधिकारियों की शिकायत की है। मंत्री ने कहा कि वे खुद आकर इस बारे में जानकारी लेंगे। कुछ समय बाद फतेहाबाद का दौरा करेंगे।

दर्शन नागपाल, प्रधान, फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी