जो योग्य होगा पार्टी उसे ही करेगी मंत्रिमंडल में शामिल : देवेंद्र बबली

संवाद सहयोगी टोहाना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चाएं बंद होने के साथ ही भाजपा-जजप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:10 AM (IST)
जो योग्य होगा पार्टी उसे ही करेगी मंत्रिमंडल में शामिल : देवेंद्र बबली
जो योग्य होगा पार्टी उसे ही करेगी मंत्रिमंडल में शामिल : देवेंद्र बबली

संवाद सहयोगी, टोहाना :

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की चर्चाएं बंद होने के साथ ही भाजपा-जजपा की संयुक्त सरकार में मंत्रियों व चेयरमैनों के पदों को भरने के मामले में टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर कहा कि उपमुख्यमंत्री हमारे नेता दुष्यंत चौटाला का मुख्यमंत्री के साथ मंथन चल रहा है। इसलिए जो जिसके योग्य होगा और जो पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा उसे ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। वहीं देवेंद्र बबली ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जो भी फैसला लेंगे बेहतरीन ही होगा। जबकि मंत्रीमंडल का विस्तार बरोदा चुनाव से पहले होगा या बाद में यह दोनों पार्टी के शीर्ष नेता ही सोच समझकर तय करेंगे। जब उनकी पार्टी के ही नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह बड़े नेता है और हमारे आदरणीय भी है। इसलिए वह उनका पारिवारिक मामला है।

chat bot
आपका साथी